ग्वालियर के मोहना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, तनाव:पार्क में लगी मूर्ति का कोई दाहिना हाथ तोड़कर ले गया, FIR

ग्वालियर के मोहना में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी, तनाव:पार्क में लगी मूर्ति का कोई दाहिना हाथ तोड़कर ले गया, FIR

ग्वालियर के मोहना में अंबेडकर पार्क में किसी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को तोड़कर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की है, लेकिन पुलिस की समझदारी और सतर्कता से यह प्रयास सफल नहीं हो सका है। मोहना में 28-29 मार्च की दरमियानी रात कोई डॉ. अंबेडकर की मूर्ति से दाहिना हाथ कोहनी से ऊपर उखाड़कर ले गया। घटना का पता चलते ही मोहना में तनाव फैल गया, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने हालात को नियंत्रण में लिया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि मोहना रेस्ट हाउस के पीछे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। इस प्रतिमा का दायां हाथ देर रात किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कोहिनी से ऊपर का हाथ गायब है। जैसे ही यह बात समाज में फैली वैसे ही तनाव होने लगा। इलाके में सामाजिक सौहार्द बिगड़े, उससे पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने बताया कि मामला जब हमारे पास आया तो थोड़ा बैकग्राउंड में गए। पता चला कि मोहना में जो मेला लगता है उसका अध्यक्ष बिना किसी चुनाव के ही नियुक्त कर दिया गया था। कुछ लोगों को यह रास नहीं आया और उन्होंने इसका विरोध किया तो एसडीएम ने चुनाव करा दिए। चुनाव में बीजेपी की महिला पार्षद जीत गई। बीजेपी जीती तो दूसरी पार्टी खुन्नस में आ गई और उन्हीं में से किसी ने रेस्टहाउस के पीछे लगी डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की। बस यही से पुलिस को पूरा मामला समझ में आया और तुरंत उन लोगों को थाने बुला लिया गया जिनके द्वारा यह हरकत करने की संभावना पता चली थी। थाने में सभी को ठीक से समझा दिया गया कि इस तरह माहौल खराब करने की कोशिश करोगे तो फिर सबक सिखा दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *