बेगूसराय के मंझौल शताब्दी मैदान में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप का रोमांचक मुकाबला जारी है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। अब तक कुल 40 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 30 मैच बालक वर्ग और 10 मैच बालिका वर्ग के शामिल हैं। लीग चरण के बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। बालक वर्ग में नालंदा, भागलपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बांका, वैशाली और बेगूसराय की टीमें शामिल हैं।
समस्तीपुर और नालंदा के बीच सेमीफाइनल वहीं, बालिका वर्ग में भागलपुर, मधुबनी, कैमूर, गोपालगंज, मोकामा क्लब, दरभंगा, बांका और बेगूसराय की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला समस्तीपुर और नालंदा के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और भागलपुर के बीच होगा। बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला भागलपुर और मोकामा क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय की टीम पहुंच चुकी है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला जारी मैच के बाद होगा। बेगूसराय के मंझौल शताब्दी मैदान में आयोजित 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक-बालिका वॉलीबॉल डे-नाइट चैंपियनशिप का रोमांचक मुकाबला जारी है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में बिहार के अलग-अलग जिलों की टीमें भाग ले रही हैं। अब तक कुल 40 लीग मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 30 मैच बालक वर्ग और 10 मैच बालिका वर्ग के शामिल हैं। लीग चरण के बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए आठ टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंची। बालक वर्ग में नालंदा, भागलपुर, सारण, पटना, समस्तीपुर, बांका, वैशाली और बेगूसराय की टीमें शामिल हैं।
समस्तीपुर और नालंदा के बीच सेमीफाइनल वहीं, बालिका वर्ग में भागलपुर, मधुबनी, कैमूर, गोपालगंज, मोकामा क्लब, दरभंगा, बांका और बेगूसराय की टीमों ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची हैं। पहला सेमीफाइनल मुकाबला समस्तीपुर और नालंदा के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल पटना और भागलपुर के बीच होगा। बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मुकाबला भागलपुर और मोकामा क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में बेगूसराय की टीम पहुंच चुकी है, जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी टीम का फैसला जारी मैच के बाद होगा।


