उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 जनवरी को आज़मगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार सुबह 10 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर सुबह 11 बजे जनपद आज़मगढ़ के पुलिस लाइन पहुंचेंगे। पुलिस लाइन से प्रस्थान कर 11.10 बजे हरिऔध कला केंद्र पहुंचेगे, जहां ब्रह्मर्षि स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा न्यास व महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर में हरिऔध कला केंद्र से प्रस्थान कर 12.40 बजे कलेक्ट्रेट भवन पहुंचेंगे। जहां प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक तथा आरक्षित समय होगा। उसके पश्चात कलेक्ट्रेट भवन से 01.50 बजे प्रस्थान कर कार द्वारा जूनियर हाईस्कूल शाहगढ़ निकट श्रीराम-जानकी मंदिर 02 बजे पहुंचेंगे। जहां ग्राम जन चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह के कार्यक्रम में रहेंगे। उसके उपरांत कार्यक्रम स्थल से 3 बजे प्रस्थान कर करीब 3 बजकर 10 मिनट पर पुलिस लाइन पहुंचेंगे और लखनऊ के लिए हेलीकाप्टर से प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन कर चुका है तैयारी आजमगढ़ जिला प्रशासन मंगलवार को ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के दौरे को लेकर तैयारी पूरी कर चुका है। डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर दूसरे जिलों से आने वाले पुलिस अधिकारियों को ब्रीफिंग की जा चुकी है। इसके साथ ही यातायात भी परिवर्तित रहेगा 5 किलोमीटर तक जो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस इलाके में किसी तरह के ड्रोन को उड़ाने की इजाजत नहीं रहेगी।


