समस्तीपुर पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, शराब मामले पर कहा- दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

समस्तीपुर पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, शराब मामले पर कहा- दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार समस्तीपुर पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश का विकास हो रहा है। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़े पद की जिम्मेदारी देती है। मुसरी घरारी थाना क्षेत्र में शराब से मौत मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस टीम काम कर रही है। जो लोग भी इस कारोबार में संलिप्त है, उन सभी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोग जेल भेजे जाएंगे। शराब मामले में दोषी पर होगी कार्रवाई बिहार में शराबबंदी है, इसके बाद भी मामले सामने आ रहे हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस की टीम इस पर काम कर रही है। लोगों को भी सचेत होने की जरूरत है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक भाजपा नेता रूपक सहनी के घर पहुंचे पिछले दिनों जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता रूपक सहनी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष खानपुर में रूपक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान रूपक सहनी के भाई ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का मुद्दा उठाया। जिस पर संजय सरावगी ने कहा कि इस मामले में जो दोषी है, उन सभी की गिरफ्तारी होगी। स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा जाएगा। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी मौजूद थे। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार समस्तीपुर पहुंचे। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार समेत पूरे देश का विकास हो रहा है। बीजेपी ही एक ऐसी पार्टी है जो एक साधारण कार्यकर्ता को भी बड़े पद की जिम्मेदारी देती है। मुसरी घरारी थाना क्षेत्र में शराब से मौत मामले पर उन्होंने कहा कि पुलिस टीम काम कर रही है। जो लोग भी इस कारोबार में संलिप्त है, उन सभी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोग जेल भेजे जाएंगे। शराब मामले में दोषी पर होगी कार्रवाई बिहार में शराबबंदी है, इसके बाद भी मामले सामने आ रहे हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि लगातार पुलिस की टीम इस पर काम कर रही है। लोगों को भी सचेत होने की जरूरत है। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक भाजपा नेता रूपक सहनी के घर पहुंचे पिछले दिनों जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में बीजेपी नेता रूपक सहनी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। प्रदेश अध्यक्ष खानपुर में रूपक के परिजनों से मिलने पहुंचे। इस दौरान रूपक सहनी के भाई ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने का मुद्दा उठाया। जिस पर संजय सरावगी ने कहा कि इस मामले में जो दोषी है, उन सभी की गिरफ्तारी होगी। स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन को कहा जाएगा। किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। मौके पर उनके साथ जिला अध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी डॉक्टर तरुण चौधरी मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *