सिरसा में घर के बाहर गली में खड़ा होने पर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। झगड़े में एक को काफी चोटें आई है। आरोप है कि उसे डंडों व लात-घुसों से पीट दिया गया। साथ ही जान से मार देने की धमकी दी है। इस मामले में घायल नछतर ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में कुरंगावाली निवासी नछतर सिंह ने बताया कि 11 तारीख को वह घर से कुछ दूर गली में खड़ा था। उसी समय हरदेव सिंह ने उसके पास आकर कहा, तू यहां क्यों खड़ा है। उसे जवाब में कहा, बस वैसे ही खड़ा हूं। इतना कहते ही हरदेव ने हाथ में लिए डंडे से उस पर वार कर दिया और उसे थप्पड़ लात-घुसों से पीटने लगा। जब वह वहां से जान बचाने को भागने लगा तो उसका रास्ता रोककर उसे थप्पड़ मारे। उसे कहा, आज तो छोड़ दिया, पर आगे से गली में खड़ा हुआ तो जान से मार देगा। शोर-शराबा सुनकर उसका भाई बुध सिंह वहां पहुंचा और उसे घर पर ले गया। इसके बाद उसे कालांवाली अस्पताल में दाखिल करवाया। वहां से डॉक्टरों ने उसका इलाज किया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।


