बिहार सरकार की महिला मंत्री का धंसा मंच, VIDEO:पटना- बाढ़ पहुंची श्रेयसी सिंह लड़खड़ाईं, खिलाड़ियों को सम्मानित करते वक्त हादसा;बांस टूटा

बिहार सरकार की महिला मंत्री का धंसा मंच, VIDEO:पटना- बाढ़ पहुंची श्रेयसी सिंह लड़खड़ाईं, खिलाड़ियों को सम्मानित करते वक्त हादसा;बांस टूटा

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल के सादिकपुर गांव में पहुंची थी। जिस स्टेज पर वह खड़ीं थी अचानक उस पर भीड़ बढ़ने की वजह से ओवरलोडिंग हो गई। स्टेज धंस गया, जिससे मंत्री लड़खड़ा गईं। दरअसल, विकसित भारत- जी राम जी अभियान के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। मंत्री श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंची थीं। बार-बार लोगों को मंच से उतरने की हो रही थी अपील मंत्री के आगमन के बाद कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और आयोजक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर भीड़ काफी बढ़ गई। कार्यक्रम संचालक ने बार-बार लोगों से मंच से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान जब खेल मंत्री श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक मंच धंस गया। मंच धंसते ही तेज आवाज हुई और कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। देखें कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…
सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने संभाला मोर्चा तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाला। खेल मंत्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोका गया। अतिरिक्त लोगों को मंच से नीचे उतारने के बाद मंच की स्थिति को आंशिक रूप से सुरक्षित कर कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। श्रेयसी सिंह ने बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस घटना ने आयोजकों की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मंच से अतिरिक्त लोगों को नहीं हटाया जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल के सादिकपुर गांव में पहुंची थी। जिस स्टेज पर वह खड़ीं थी अचानक उस पर भीड़ बढ़ने की वजह से ओवरलोडिंग हो गई। स्टेज धंस गया, जिससे मंत्री लड़खड़ा गईं। दरअसल, विकसित भारत- जी राम जी अभियान के तहत इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया था। इसमें स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे। मंत्री श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंची थीं। बार-बार लोगों को मंच से उतरने की हो रही थी अपील मंत्री के आगमन के बाद कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और आयोजक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच पर भीड़ काफी बढ़ गई। कार्यक्रम संचालक ने बार-बार लोगों से मंच से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान जब खेल मंत्री श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक मंच धंस गया। मंच धंसते ही तेज आवाज हुई और कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई। देखें कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…
सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने संभाला मोर्चा तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने मोर्चा संभाला। खेल मंत्री को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोका गया। अतिरिक्त लोगों को मंच से नीचे उतारने के बाद मंच की स्थिति को आंशिक रूप से सुरक्षित कर कार्यक्रम दोबारा शुरू किया गया। श्रेयसी सिंह ने बाद में खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कार्यक्रम को संबोधित भी किया। इस घटना ने आयोजकों की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मंच से अतिरिक्त लोगों को नहीं हटाया जाता तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *