मुजफ्फरपुर के SSP का तबादला, गयाजी की कमान सभालेंगे:कांतेश मिश्रा को मिली मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी, IPS मोहिबुल्लाह अंसारी नए सिटी SP

मुजफ्फरपुर के SSP का तबादला, गयाजी की कमान सभालेंगे:कांतेश मिश्रा को मिली मुजफ्फरपुर की जिम्मेदारी, IPS मोहिबुल्लाह अंसारी नए सिटी SP

मुजफ्फरपुर. बिहार पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार का तबादला कर उन्हें गयाजी का नया SSP बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले की कमान अब आईपीएस कांतेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। वे जिले के नए SSP बनाए गए हैं।तबादले के तहत मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी SP) कोटा किरण कुमार (IPS, 2021 बैच) का भी तबादला किया गया है। उन्हें गयाजी का सिटी SP नियुक्त किया गया है। उनकी जगह आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी (2021 बैच) को मुजफ्फरपुर का नया सिटी SP बनाया गया है। कांतेश कुमार मिश्रा को पहले से है मुजफ्फरपुर का अनुभव नए SSP कांतेश कुमार मिश्रा (IPS, 2015 बैच) मुजफ्फरपुर के लिए नया नाम नहीं हैं। वे इससे पहले जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। पुलिस महकमे में उनकी पहचान अनुशासित और फील्ड-ओरिएंटेड अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को नई दिशा मिलेगी। 2021 बैच के IPS को मिली अहम जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर के नए सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी (IPS, 2021 बैच) इससे पहले पटना में विधि-व्यवस्था से जुड़े दायित्व निभा चुके हैं। युवा अधिकारी होने के बावजूद उन्हें शहरी क्षेत्र की पुलिसिंग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शहर में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर उनसे सख्त और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। कोटा किरण कुमार का गयाजी तबादला मुजफ्फरपुर के सिटी SP रहे कोटा किरण कुमार (IPS, 2021 बैच) को गयाजी का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके कार्यकाल में शहर में कई संवेदनशील मामलों में कार्रवाई हुई। अब वे गयाजी में शहरी पुलिसिंग की कमान संभालेंगे। राज्य स्तर पर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार 2012 से 2021 बैच तक के कई IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें लखीसराय, अररिया, गोपालगंज, भागलपुर, भोजपुर, शिवहर, जहानाबाद, वैशाली, बगहा समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय, विशेष कार्य बल, आर्थिक अपराध इकाई और विशेष सशस्त्र पुलिस बल में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस सूत्रों के मुताबिक, नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद जिलों में अपराध समीक्षा की जाएगी। मुजफ्फरपुर में विशेष रूप से संगठित अपराध, शराब तस्करी, साइबर अपराध और शहरी ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस बढ़ाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभार लेने का निर्देश दिया है। मुजफ्फरपुर. बिहार पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के तहत मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) सुशील कुमार का तबादला कर उन्हें गयाजी का नया SSP बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर जिले की कमान अब आईपीएस कांतेश कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। वे जिले के नए SSP बनाए गए हैं।तबादले के तहत मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी SP) कोटा किरण कुमार (IPS, 2021 बैच) का भी तबादला किया गया है। उन्हें गयाजी का सिटी SP नियुक्त किया गया है। उनकी जगह आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी (2021 बैच) को मुजफ्फरपुर का नया सिटी SP बनाया गया है। कांतेश कुमार मिश्रा को पहले से है मुजफ्फरपुर का अनुभव नए SSP कांतेश कुमार मिश्रा (IPS, 2015 बैच) मुजफ्फरपुर के लिए नया नाम नहीं हैं। वे इससे पहले जिले में व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल कर चुके हैं। पुलिस महकमे में उनकी पहचान अनुशासित और फील्ड-ओरिएंटेड अधिकारी के रूप में रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस-जन संवाद को नई दिशा मिलेगी। 2021 बैच के IPS को मिली अहम जिम्मेदारी मुजफ्फरपुर के नए सिटी SP मोहिबुल्लाह अंसारी (IPS, 2021 बैच) इससे पहले पटना में विधि-व्यवस्था से जुड़े दायित्व निभा चुके हैं। युवा अधिकारी होने के बावजूद उन्हें शहरी क्षेत्र की पुलिसिंग की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। शहर में बढ़ते अपराध, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़भाड़ वाले इलाकों में कानून-व्यवस्था को लेकर उनसे सख्त और प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है। कोटा किरण कुमार का गयाजी तबादला मुजफ्फरपुर के सिटी SP रहे कोटा किरण कुमार (IPS, 2021 बैच) को गयाजी का नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। उनके कार्यकाल में शहर में कई संवेदनशील मामलों में कार्रवाई हुई। अब वे गयाजी में शहरी पुलिसिंग की कमान संभालेंगे। राज्य स्तर पर हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल गृह विभाग की अधिसूचना के अनुसार 2012 से 2021 बैच तक के कई IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसमें लखीसराय, अररिया, गोपालगंज, भागलपुर, भोजपुर, शिवहर, जहानाबाद, वैशाली, बगहा समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। बिहार पुलिस मुख्यालय, विशेष कार्य बल, आर्थिक अपराध इकाई और विशेष सशस्त्र पुलिस बल में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस सूत्रों के मुताबिक, नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद जिलों में अपराध समीक्षा की जाएगी। मुजफ्फरपुर में विशेष रूप से संगठित अपराध, शराब तस्करी, साइबर अपराध और शहरी ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस बढ़ाया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को जल्द से जल्द प्रभार लेने का निर्देश दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *