भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई:192 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने की कार्रवाई:192 लीटर बीयर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी के सोनबरसा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी ने बीयर से लदी एक कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 मार्च को सोनबरसा मुख्यालय पंचायत के चांदनी चौक इलाके में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर निरीक्षक अधीर कुमार घोष के नेतृत्व में एसएसबी टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 323/6 के पास चांदनी चौक के समीप एक संदिग्ध मारुति सुजुकी डिजायर कार (BR-32AJ-3557) को रोका। तलाशी के दौरान कार से 384 केन बीयर, प्रत्येक 500 एमएल की, बरामद की गईं। कुल मिलाकर करीब 192 लीटर बीयर जब्त की गई। एसएसबी ने मौके से अमरेंद्र ठाकुर (पिता: विश्वनाथ ठाकुर, गोश नगर, महिंदवारा, सीतामढ़ी) और सत्यम कुमार (पिता: सतेंद्र कुमार सिंह, कोरलहिया, थाना महिंदवाड़ा, सीतामढ़ी) को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बरामद बीयर को सीमा क्षेत्र के रास्ते अंदरूनी इलाकों में खपाने की तैयारी थी। एसएसबी ने जब्त बीयर, कार और दोनों तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसबी ने सीमावर्ती इलाकों में गश्त, वाहन जांच और निगरानी बढ़ा दी है। भारत-नेपाल सीमा से सटे सीतामढ़ी के सोनबरसा में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसबी ने बीयर से लदी एक कार के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 16 मार्च को सोनबरसा मुख्यालय पंचायत के चांदनी चौक इलाके में की गई। खुफिया सूचना के आधार पर निरीक्षक अधीर कुमार घोष के नेतृत्व में एसएसबी टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 323/6 के पास चांदनी चौक के समीप एक संदिग्ध मारुति सुजुकी डिजायर कार (BR-32AJ-3557) को रोका। तलाशी के दौरान कार से 384 केन बीयर, प्रत्येक 500 एमएल की, बरामद की गईं। कुल मिलाकर करीब 192 लीटर बीयर जब्त की गई। एसएसबी ने मौके से अमरेंद्र ठाकुर (पिता: विश्वनाथ ठाकुर, गोश नगर, महिंदवारा, सीतामढ़ी) और सत्यम कुमार (पिता: सतेंद्र कुमार सिंह, कोरलहिया, थाना महिंदवाड़ा, सीतामढ़ी) को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बरामद बीयर को सीमा क्षेत्र के रास्ते अंदरूनी इलाकों में खपाने की तैयारी थी। एसएसबी ने जब्त बीयर, कार और दोनों तस्करों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाना पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमा क्षेत्र में शराब तस्करी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए एसएसबी ने सीमावर्ती इलाकों में गश्त, वाहन जांच और निगरानी बढ़ा दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *