एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 170 किलो गांजा जब्त किया:एक तस्कर को गिरफ्तार, अन्य साथी फरार

एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर 170 किलो गांजा जब्त किया:एक तस्कर को गिरफ्तार, अन्य साथी फरार

भारत-नेपाल सीमा पर सुरसंड के रामबाग पिलर संख्या 303(8) के पास गुरुवार को एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 170 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी उपनिरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मुकेश कुमार और चार अन्य जवानों की टीम ने नाका लगाया था। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आहट सुनकर जवानों ने तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, कई तस्कर अपनी पोटलियां फेंककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने एक तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के कोइरिया पिपरा गांव निवासी सोनफी सिंह के पुत्र सत्य नारायण सिंह के रूप में हुई है। जब्त की गई जूट की बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 170 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार, भारत-नेपाल की खुली सीमा इन दिनों तस्करी का एक सुरक्षित माध्यम बन गई है। तस्कर इस खुली सीमा का फायदा उठाकर नेपाली शराब और अन्य मादक पदार्थों की धड़ल्ले से तस्करी कर रहे हैं। बरामद किए गए 170 किलोग्राम गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ सत्तर लाख रुपये आंकी गई है। भारत-नेपाल सीमा पर सुरसंड के रामबाग पिलर संख्या 303(8) के पास गुरुवार को एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 170 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। एसएसबी उपनिरीक्षक जगदीश कुमार के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक मुकेश कुमार और चार अन्य जवानों की टीम ने नाका लगाया था। नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की आहट सुनकर जवानों ने तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। हालांकि, कई तस्कर अपनी पोटलियां फेंककर नेपाल की ओर भागने में सफल रहे, लेकिन जवानों ने एक तस्कर को खदेड़ कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए गांजा तस्कर की पहचान परिहार थाना क्षेत्र के कोइरिया पिपरा गांव निवासी सोनफी सिंह के पुत्र सत्य नारायण सिंह के रूप में हुई है। जब्त की गई जूट की बोरियों की तलाशी लेने पर कुल 170 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। सूत्रों के अनुसार, भारत-नेपाल की खुली सीमा इन दिनों तस्करी का एक सुरक्षित माध्यम बन गई है। तस्कर इस खुली सीमा का फायदा उठाकर नेपाली शराब और अन्य मादक पदार्थों की धड़ल्ले से तस्करी कर रहे हैं। बरामद किए गए 170 किलोग्राम गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत एक करोड़ सत्तर लाख रुपये आंकी गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *