सुपौल में भारत-नेपाल सीमा के पास 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार शाम वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। कमांडेंट ने बताया कि सीमा चौकी नियोर के पास विशेष नाका ड्यूटी के दौरान अवैध शराब तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप ग्राम नियोर (भारत की ओर, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 150 मीटर अंदर) नाका लगाया गया। तीन बाइक पर सवार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत की ओर तीन बाइक पर सवार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। जवानों ने आगे आ रहे एक बाइक सवार को रोक लिया, जबकि पीछे से आ रहा दूसरा संदिग्ध बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। कुल 356.04 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गगन कुमार पंडित, निवासी ग्राम जीरोगा, वार्ड संख्या 08, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी (बिहार) बताया। तलाशी में उसके पास से कुल 356.04 लीटर नेपाली शराब (Mamashree, Dilwale, Black Oak, Golden Oak) बरामद की गई। साथ ही तीन बाइक (दो ग्लैमर और एक हीरो) भी जब्त की गईं। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बल लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक (ASI/GD) भारत भूषण ने किया। गिरफ्तार तस्कर, जब्त शराब और तीनों बाइक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद थाना अंधरामठ को सुपुर्द कर दिया गया है। SSB की 45वीं वाहिनी ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बल लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध है। सुपौल में भारत-नेपाल सीमा के पास 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाल निर्मित अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी बुधवार शाम वीरपुर स्थित 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। कमांडेंट ने बताया कि सीमा चौकी नियोर के पास विशेष नाका ड्यूटी के दौरान अवैध शराब तस्करी की विश्वसनीय सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 229/11 के समीप ग्राम नियोर (भारत की ओर, अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 150 मीटर अंदर) नाका लगाया गया। तीन बाइक पर सवार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए नाका ड्यूटी के दौरान नेपाल से भारत की ओर तीन बाइक पर सवार संदिग्ध लोग आते दिखाई दिए। जवानों ने आगे आ रहे एक बाइक सवार को रोक लिया, जबकि पीछे से आ रहा दूसरा संदिग्ध बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। कुल 356.04 लीटर नेपाली शराब बरामद की गई पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम गगन कुमार पंडित, निवासी ग्राम जीरोगा, वार्ड संख्या 08, थाना आंध्रामठ, जिला मधुबनी (बिहार) बताया। तलाशी में उसके पास से कुल 356.04 लीटर नेपाली शराब (Mamashree, Dilwale, Black Oak, Golden Oak) बरामद की गई। साथ ही तीन बाइक (दो ग्लैमर और एक हीरो) भी जब्त की गईं। अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बल लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध इस कार्रवाई का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक (ASI/GD) भारत भूषण ने किया। गिरफ्तार तस्कर, जब्त शराब और तीनों बाइक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद थाना अंधरामठ को सुपुर्द कर दिया गया है। SSB की 45वीं वाहिनी ने कहा है कि सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए बल लगातार सतर्क और प्रतिबद्ध है।


