मुजफ्फरपुर | डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट में रविवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह संधान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए परीक्षा की तैयारी को लेकर जरूरी सुझाव दिए गए। प्राचार्य डॉ. हिमांशु कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आलस्य त्यागकर नियमित रूप से अध्ययन करते हुए एकाग्रता के साथ समय का सदुपयोग करें। वर्तमान जितना परिश्रम से परिपूर्ण होगा, भविष्य उतना ही सुंदर और सुखद होगा। इस दौरान 11वीं के छात्र-छात्राओं ने आकांक्षा, इशिका, महाश्वेता व विशालाक्षी के संचालन में आकर्षक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सृष्टि को मोस्ट पापुलर गर्ल, निलय को प्राइड ऑफ द बैच, यश वर्मा को डुअल जीनियस, विनीता को मिस फेयरवेल, सौरभ को मिस्टर फेयरवेल, अंकित को प्राइड ऑफ प्ले ग्राउंड व आदित्य राज को सिक्रेट अचीवर ऑफ द ग्लास से नवाजा गया। मुजफ्फरपुर | डीएवी पब्लिक स्कूल मालीघाट में रविवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह संधान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए परीक्षा की तैयारी को लेकर जरूरी सुझाव दिए गए। प्राचार्य डॉ. हिमांशु कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आलस्य त्यागकर नियमित रूप से अध्ययन करते हुए एकाग्रता के साथ समय का सदुपयोग करें। वर्तमान जितना परिश्रम से परिपूर्ण होगा, भविष्य उतना ही सुंदर और सुखद होगा। इस दौरान 11वीं के छात्र-छात्राओं ने आकांक्षा, इशिका, महाश्वेता व विशालाक्षी के संचालन में आकर्षक व मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 12वीं के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सृष्टि को मोस्ट पापुलर गर्ल, निलय को प्राइड ऑफ द बैच, यश वर्मा को डुअल जीनियस, विनीता को मिस फेयरवेल, सौरभ को मिस्टर फेयरवेल, अंकित को प्राइड ऑफ प्ले ग्राउंड व आदित्य राज को सिक्रेट अचीवर ऑफ द ग्लास से नवाजा गया।


