रोहतक में विश्व का सबसे बड़ा थियेटर इंटरनेशनल फेस्टिवल आज:डीएलसी सुपवा में भारंगम व सारंग के लिए सजा मंच, श्रीलंका की टीम होगी शामिल

रोहतक में विश्व का सबसे बड़ा थियेटर इंटरनेशनल फेस्टिवल आज:डीएलसी सुपवा में भारंगम व सारंग के लिए सजा मंच, श्रीलंका की टीम होगी शामिल

रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) में सोमवार से चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। यूनिवर्सिटी में दो महोत्सव एक साथ होने जा रहे हैं, जिनमें एक विश्व का सबसे बड़ा थियेटर इंटरनेशनल फेस्टिवल भारंगम शामिल है और दूसरा यूनिवर्सिटी का महोत्सव सारंग शामिल है। डीएलसी सुपवा में भारंगम व सारंग के लिए मंच सज चुका है और यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट प्रस्तुति के लिए तैयार है। यूनिवर्सिटी परिसर को महोत्सव के रंग में सजाया-संवारा गया है। दोनों महोत्सव के तहत होने वाले कार्यक्रम यूनिवर्सिटी के एफटीवी डिपार्टमेंट में आयोजित किए जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने बनाई आयोजन कमेटियां
सुपवा की तरफ से कार्यक्रम के लिए अलग अलग 13 कमेटियां बनाई है, जो पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में लगी हुई है। सारंग महोत्सव के लिए डिपार्टमेंट के कोर्ट यार्ड में ओपन स्टेज तैयार किया गया है। वहीं, भारंगम के तहत होने वाले नाटक डिपार्टमेंट में स्थित मिनी ऑडिटोरियम में होंगे। कलाकारों व अतिथियों के खान-पान व ठहरने का इंतजाम किया गया है। कार्यक्रम में इन सेलिब्रिटी के पहुंचने की उम्मीद
सारंग व भारंगम महोत्सव में 100 से अधिक अतिथियों ने महोत्सव में आने की सहमति दी है। इनमें रंगकर्मी विद्यानिधि वानरसे पहुंच चुके है। साथ ही बॉलीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा व पहलवान संग्राम सिंह भी यूनिवर्सिटी पहुंचे है। वहीं, मेघना मलिक व भोजपुरी गायिका के पहुंचने की उम्मीद भी है। डांस व म्यूजिकल प्ले करेंगे आनंदित
सारंग महोत्सव के दौरान ओडिसी व मयूरभंज छऊ डांस की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। रंगकर्मी व नृत्यांगना शिफाली टाकिया, द नृत्यबोधन डांस कंपनी के साथ डांस को मंच पर प्रस्तुत करेंगी। यह प्रस्तुति ओडिसी की कोमलता व मयूरभंज छऊ की ऊर्जावान शैली को जोड़ते हुए पौराणिक कथाओं व मानवीय भावनाओं को प्रभावशाली ढंग से पेश करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *