सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज का आईपीएल मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बेहतरीन लय में चल रही रॉयल्स की टीम आज हैदराबाद को हराकर जीत का पंजा खोलना चाहेगी। जबकि हैदराबाद की टीम जीत की लय में वापसी कर करना चाहेगी। एसआरएच ने 4 में से महज एक ही मैच जीता है। जबकि रॉयल्स अभी तक अजेय रही है।
पिच रिपोर्ट
हैदराबाद का राजीव गांधी स्टेडियम आईपीएल में सबसे ज्यादा स्कोर करने वाली जगहों में से एक है। इसलिए एसआरएच की उम्मीदों को इससे कोई फायदान नहीं होगा कि उनके गेंदबाज अभी ठीक से लय में नहीं आए हैं और उन्हें वैभव सूर्यवंशी और बाकी खिलाड़ियों का सामना करना पड़ रहा है। मैच पिच नंबर 3 पर खेला जाएगा। स्पिन 10 रन प्रति ओवर से ज्यादा की रफ्तार से चल रही है, और पेस उससे थोड़ी कम है। हैदराबाद में अभी काफी गर्मी है जिससे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा। हालांकि, ज्यादा ह्यमिडिटी के कारण ये उससे कहीं ज्यादा महसूस होगा।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक 84 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 35 बार यानी 41.67% जीती है। वहीं टारगेट का पीछा करते हुए टीम कुल 48 मैच जीती है जिसका प्रतिशत 57.14 है। टॉस जीतकर जीते गए मैचों की संख्या 32 यानी 38.10 प्रतिशत है। तो टॉस हारकर जीते गए मैच की संख्या 51 यानी 60.71 प्रतिशत है। बिना रिजल्ट वाले मैच 1 है तो हाईएस्ट स्कोर 286/6 तो लोएस्ट स्कोर 80 रहा है।
SRH vs RR हेड टू हेड
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की आईपीएल इतिहास में भिड़ंत 21 बार हुई है, जिसमें 12 मैच जीतकर हैदराबाद ने बढ़त बनाई हुई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स को इस दौरान 9 जीत मिली है।


