SRH vs LSG, IPL 2026: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं। यह पिच ज्यादातर फ्लैट, हार्ड और ड्राई होती है।
Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच आज खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े 3 बजे शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद की अच्छी शुरुआत
लखनऊ को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरी मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रनों से हराया था। आईपीएल 2026 में एसआरएच ने अब तक कुल 2 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से एक में टीम को जीत मिली है जबकि एक में सनराइजर्स हैदराबाद को हार का सामना करना पड़ा है। केकेआर के खिलाफ अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की जोड़ी शानदार लय में दिखाई दी थी। हेड ने 21 गेंदों में 46 रनों की दमदार पारी खेली थी, तो अभिषेक ने 21 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए थे। वहीं, हेनरिक क्लासन ने 35 गेंदों में 52 रनों का योगदान दिया था।
नीतीश कुमार रेड्डी भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 24 गेंदों में 39 रन बनाने के साथ-साथ दो विकेट भी अपने नाम किए थे। नीतीश को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया था। गेंदबाजी में एसआरएच की ओर से जयदेव उनादकट ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 21 रन देकर 3 विकेट निकाले थे जबकि ईशान मलिंगा ने 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक
दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। टीम का बल्लेबाजी क्रम बुरी तरह से फेल रहा था। अब्दुल समद ने टीम की तरफ से सर्वाधिक 36 रन बनाए थे जबकि मिचेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रनों का योगदान दिया था। कप्तान ऋषभ पंत बतौर सलामी बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। वहीं, एडेन मार्करम और निकोलस पूरन का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा था। हालांकि, गेंदबाजी में मोहम्मद शमी बेहतरीन लय में दिखाई दिए थे और उन्होंने 28 रन देकर एक विकेट निकाला था। वहीं, प्रिंस यादव ने भी 20 रन लेकर दो विकेट चटकाए थे। लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से एलएसजी ने 4 मुकाबले जीते हैं जबकि एसआरएच को 2 मुकाबलों में जीत नसीब हुई है।
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच का हाल
राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजों के मुफीद माना जाता है। इस ग्राउंड पर जमकर चौके-छक्के लगते हैं और बड़े टोटल बनते हैं। यह पिच ज्यादातर फ्लैट, हार्ड और ड्राई होती है। शुरुआत में बल्लेबाजों को अच्छी बाउन्स और पेस मिलता है, जिससे बड़े स्कोर आसानी से बनते हैं। राजीव गांधी स्टेडियम का पहली पारी में औसतन स्कोर 230 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 186 रन है। शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है (खासकर नए गेंद से), लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों के लिए और आसान हो जाती है।
हैदराबाद के मौसम का हाल
एक्यूवेदर के अनुसार, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्सके बीच होने वाले इस मुकाबले में दिन के समय वह का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं शाम के समय तापामन गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा। यहां गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है और उमस 31% तक रहेगी। मैच के दौरान हवा 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
Sports – Patrika | CMS


