Actress Janki Bodiwala: गुजराती सिनेमा से निकलकर बॉलीवुड के बड़े पर्दे पर अपनी धाक जमाने वाली एक्ट्रेस जानकी बोड़ीवाला इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। फिल्म ‘वश’ के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली जानकी ने अजय देवगन के साथ ‘शैतान’ में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया और अब वह रानी मुखर्जी के साथ ‘मर्दानी 3’ में एक बेहद पावरफुल किरदार में नजर आ रही हैं। ऐसे में उन्होंने एक अपने काम से जुड़ा एक बड़ा किस्सा सुनाया। जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।
शैतान फेम एक्ट्रेस ने काम को लेकर किया खुलासा (Actress Janki Bodiwala)
जानकी ने नवभारत टाइम्स से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया अपने काम को लेकर कई राज खोले। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस बनना कभी उनके प्लान का हिस्सा नहीं था। वह डेंटिस्ट बनने की पढ़ाई कर रही थीं। जानकी कहती हैं, “मेरे पापा को फिल्मों का जुनून है। घर में एक छोटा सा थिएटर है जहां बचपन से फिल्में देखीं। जब मैं डेंटिस्ट्री के पहले साल में थी, तब पापा ने एक दोस्त की फिल्म के लिए ऑडिशन देने को कहा। सच कहूं तो मेरा ऑडिशन बहुत साधारण था, लेकिन डायरेक्टर कृष्णदेव याज्ञनिक को मुझमें कुछ दिखा। उन्होंने मुझे ट्रेनिंग दी और मेरी पहली फिल्म ‘छेलो दिवस’ सुपरहिट रही। बस वहीं से डॉक्टरी पीछे छूट गई और एक्टिंग का सफर शुरू हो गया।”

जानकी ने बताया कहीं न कहीं बॉडी पर लगी होती थी चोट (Shaitaan Fame Actress Janki Bodiwala)
एक ही किरदार को दोबारा निभाना, वह भी ‘शैतान’ जैसी इंटेंस फिल्म में, जानकी के लिए काफी थकावट भरा रहा। उन्होंने बताया, “शूटिंग के दौरान मुझे अहसास नहीं हुआ, लेकिन मुझे याद है कि जब हम शूट कर रहे थे तो एक बार 10-15 दिन का ब्रेक मिला था और मैं काफी अपसेट थी कि यार, सब अच्छा जा रहा है, मेरा लिंक टूट जाएगा पर दूसरे-तीसरे दिन मुझे बॉडी में बहुत थकान महसूस हुई।

फिल्म से मिला ब्रेक तो थकावट का हुआ एहसास (Janki Bodiwala On Work)
मैं पूरी ही अंदर से सूख चुकी थी और तब तक प्री-क्लाइमैक्स ही शूट हुआ था, क्लाइमैक्स बाकी था। तब मुझे लगा कि वो ब्रेक कितना जरूरी था, वरना जिस इंटेंसिटी के साथ मैंने क्लाइमैक्स में परफॉर्म किया था, मुझे नहीं लगता कि वो इंटेंसिटी ला पाती। उस रोल ने मेरे शरीर को पूरा निचोड़ लिया था। फिर, हर रोज मुझे कहीं न कहीं चोट लगी होती थी जिसे देखकर मेरी मां डर जाती थीं कि तू क्या कर रही है।
रानी मुखर्जी के साथ ‘डबल’ जश्न
जानकी के लिए सबसे यादगार पल ‘मर्दानी 3’ के सेट पर आया। जब नेशनल अवॉर्ड्स की घोषणा हुई, तब जानकी और रानी मुखर्जी दोनों एक ही फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। जानकी ने बताया, “यह बहुत ही खास इत्तेफाक था कि हम दोनों को एक ही साल नेशनल अवॉर्ड मिला। सेट पर हमने छोटा सा जश्न मनाया। रानी मैम ने बाद में मेरी फिल्म ‘वश’ देखी और उन्हें वह बहुत पसंद आई।”
रानी मुखर्जी के साथ काम करना है शानदार
रानी मुखर्जी के साथ काम करने के अनुभव पर जानकी ने कहा, “रानी मैम असल जिंदगी में भी वैसी ही मजबूत और उत्साही हैं जैसी वे अपनी फिल्मों में नजर आती हैं। उनसे मिलना और स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए एक प्रेरणा की तरह रहा। बचपन से उन्हें पर्दे पर देखा था, अब उनके साथ काम करना एक सपना पूरा होने जैसा है।”


