आगरा में गैस की किल्लत को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मिट्टी का चूल्हा, बेलन, तवा और आटा लेकर पहुंचे। इसके बाद चूल्हें में रखी लकड़ी में आग लगा दी। हाथ की रोटी बनाकर वहीं पर सेक कर सरकार के लिखाफ नाराजगी जताई। इस दौरान उन्होंने “कहां है सिलेंडर, कहां है नरेंद्र” के नारे लगाए। उन्होंने सरकार से गैस आपूर्ति पूरी करने की मांग की है। सपा महिला मौचा की कार्यकर्ता ममता टपलू ने कहा कि शहर में गैस की किल्लत चल रही है, आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लोग सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, हजारों घरों में खाना नहीं बन रहा है। सरकार बोल रही है गैस की कोई कमी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को गैस क्यों नहीं मिल रही है। अगर गैस है तो लोगों को चूल्हा जलाने की क्यों जरूरत पड़ रही है। ममता टपलू ने कहा कि गैस न मिलने पर महंगाई बढ़ रही है। लोग पेड़ काटने पर मजबूर होंगे। गैस की कालाबाजारी ने लोगों को परेशान कर दिया है। 9 सौ का सिलेंडर लोगों को 2 हजार में खरीदना पड़ रहा है। इससे लोगों की बजट और रसोई में सीधा असर पड़ रहा है।


