अरवल में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का स्वागत:राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल विकास पर चर्चा

अरवल में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का स्वागत:राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, खेल विकास पर चर्चा

बिहार सरकार की खेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह का पटना से औरंगाबाद जाते समय अरवल जिले में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। अरवल पेट्रोल पंप के पास महावीर चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल संघों के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सभी मिलकर काम कर सकें। बिहार के खिलाड़ियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा मंत्री ने आगे कहा कि खेलों का विकास तभी संभव है जब सरकार और खिलाड़ी मिलकर आगे बढ़ें। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाला समय बिहार के खिलाड़ियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। श्रेयसी सिंह ने बताया कि बिहार सरकार खेल के क्षेत्र में नई नीतियों और नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ” खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार का होता है विकास” इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने सेस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ियों काजल कुमारी, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी और रागिनी कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार का विकास होता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेल के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र विश्वकर्मा, व्यवसायी अमरेंद्र कुमार, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, आर्यन कुमार, अमन कुमार, गौतम कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। बिहार सरकार की खेल और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह का पटना से औरंगाबाद जाते समय अरवल जिले में स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। अरवल पेट्रोल पंप के पास महावीर चौक पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का अभिनंदन किया। मंत्री श्रेयसी सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल संघों के बीच आपसी समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि सभी मिलकर काम कर सकें। बिहार के खिलाड़ियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा मंत्री ने आगे कहा कि खेलों का विकास तभी संभव है जब सरकार और खिलाड़ी मिलकर आगे बढ़ें। राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आने वाला समय बिहार के खिलाड़ियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। श्रेयसी सिंह ने बताया कि बिहार सरकार खेल के क्षेत्र में नई नीतियों और नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रही है, जिसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने और उन्हें आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ” खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार का होता है विकास” इस कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रेयसी सिंह ने सेस्टोबॉल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली खिलाड़ियों काजल कुमारी, खुशी कुमारी, प्रीति कुमारी और रागिनी कुमारी को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार का विकास होता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के निर्माण के संकल्प और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खेल के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास के प्रयासों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र विश्वकर्मा, व्यवसायी अमरेंद्र कुमार, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, आर्यन कुमार, अमन कुमार, गौतम कुमार सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *