जमुई में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज रविवार को होने वाले ICC Men’s T20 World Cup के बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा मुकाबला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का जिक्र करते हुए गर्व से कहा, “एक बिहारी सब पर भारी।” उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है। वैभव सूर्यवंशी की श्रेयसी सिंह ने की सराहना इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव से बातचीत चल रही है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और बिहार के खिलाड़ियों को हर संभव मंच और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपनाएं और अनुशासन व परिश्रम के बल पर अपने सपनों को साकार करें। जमुई में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज रविवार को होने वाले ICC Men’s T20 World Cup के बहुप्रतीक्षित भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर टीम इंडिया को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह मैच केवल खेल नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा मुकाबला है और उन्हें पूरा विश्वास है कि भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करेगी। खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने खास तौर पर बिहार के लाल ईशान किशन का जिक्र करते हुए गर्व से कहा, “एक बिहारी सब पर भारी।” उन्होंने कहा कि ईशान किशन ने अपने प्रदर्शन से न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। युवाओं के लिए वे प्रेरणास्रोत हैं और उनकी सफलता यह साबित करती है कि प्रतिभा किसी भी क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच सकती है। वैभव सूर्यवंशी की श्रेयसी सिंह ने की सराहना इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर सराहना की। उन्होंने बताया कि वैभव से बातचीत चल रही है और जल्द ही उन्हें बिहार बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और बिहार के खिलाड़ियों को हर संभव मंच और सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खेल को अपनाएं और अनुशासन व परिश्रम के बल पर अपने सपनों को साकार करें।


