मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मरीजों के मनोबल को बढ़ाने को खेल प्रतियोगिता

मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मरीजों के मनोबल को बढ़ाने को खेल प्रतियोगिता

अहमदाबाद. शहर के शाहीबाग क्षेत्र स्थित मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में मरीजों के मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से खेल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल ने न केवल मरीजों को आनंद और आत्मविश्वास दिया बल्कि उन्हें समाज से जुड़ने का अवसर भी प्रदान किया।

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय चौहान के अनुसार पुरुष मरीजों के लिए क्रिकेट, वॉलीबॉल, केरम और चेस की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं महिला मरीजों के लिए नींबू-चमची दौड़, संगीत कुर्सी, केरम और चेस जैसी प्रतियोगिताएं रखी गईं। उनके अनुसार दवा के साथ साथ मरीजों के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।

अस्पताल के मनोचिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विभागाध्यक्ष अर्पण नायक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित की जाती हैं। इसमें राज्य के विभिन्न अस्पतालों के मानसिक रोगी भाग लेते हैं। इस बार भी बड़ी संख्या में मरीजों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन खेलों ने मरीजों को मानसिक तनाव से राहत देने के साथ-साथ आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव की भावना को मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *