जेसी स्कूल में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता 11 को

जेसी स्कूल में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की खेलकूद प्रतियोगिता 11 को

भास्कर न्यूज | घाटशिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेलिब्रेशन कमेटी की ओर से बुधवार को काशिदा स्थित सुहाषिता रिसोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कमेटी के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि नेताजी की जयंती केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जनवरी को जगदीश चंद्र हाईस्कूल परिसर में होगी। यहां घाटशिला प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। 23 जनवरी को नेताजी को श्रद्धांजलि : 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर नेताजी के त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 25 जनवरी को आशा ऑडिटोरियम में खेलकूद एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चित्रांकन प्रतियोगिता के 32 तथा खेलकूद प्रतियोगिता के 72 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समाज में बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान : इस वर्ष कमेटी ने एक नई पहल के तहत समाज में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसमें घाटशिला की पहली बीडीओ काशिदा निवासी माम्पी अधिकारी, एनसीसी सहित बहुआयामी प्रतिभा के धनी संत नंद स्कूल के प्रबंधक प्रसेन्नजीत कर्मकार, सौमेन दास, संस्कार राय और श्रृति राय शामिल हैं। संस्थाओं और व्यवसायियों का भी होगा सम्मान : सोशल मीडिया के माध्यम से घाटशिला के विकास को लेकर सक्रिय शुभम घोष राय को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत आनंद धारा महिला समिति, रसमलाई के लिए प्रसिद्ध दुर्गा मिष्टान भंडार और कलाकंद के लिए मशहूर गणेश कलाकंद के संचालक को भी सम्मान दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ संदीप चंद्रा, शिल्पी सरकार, मिठू विश्वास, नीलू दत्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कमेटी ने नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेकर नेताजी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन के वीणापानी हाई स्कूल में विद्यार्थी सप्ताह के आयोजन के साथ शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में छात्रों को पढ़ाई के अलावा एक अलग तरह की मौज-मस्ती और शिक्षा देने के लिए स्कूल में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं फूड फेस्टिवल तो कहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी हो कि दांतन के वीणापाणी स्कूल में आकर्षक भोजन स्टालों के साथ बैठी नजर आयी। स्टाल में चिली चिकन, स्टीम मोमोज, पकौड़े, चाउमीन, फुचका, घुघनी, लूची-आलूर दम, आलूर-परोटा, आलू-काबली से लेकर दार्जिलिंग-चा, चिकन पकौड़े, ढोकला, ब्रेड कटलेट और झाल-मुड़ी जैसे लुभावना व्यंजन उपलब्ध थे। स्कूल के मुताबिक, फूड फेस्टिवल करीब 50 स्टॉल थे। उनके नाम भी अलग-अलग थे, जैसे हाऊ माउ खानू, छनापोरा, अहारे बहारे, चटपटी फुचका, पेटुक, पंचफोडन, खाईखाई आदि। छात्रों ने स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए दस्ताने, टोपी, मास्क पहने और स्टालों से खाना बेचा। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी अपना पसंदीदा खाना खरीदा और खाया। स्कूल की प्रभारी शिक्षिका मनिका टुडू ने बताया कि स्कूल अगले साल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर लड़कियों के साथ इस तरह का चरित्र निर्माण कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। भास्कर न्यूज | घाटशिला नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेलिब्रेशन कमेटी की ओर से बुधवार को काशिदा स्थित सुहाषिता रिसोर्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कमेटी के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि नेताजी की जयंती केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं को उनके विचारों से जोड़ने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का माध्यम है। कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत 11 जनवरी को जगदीश चंद्र हाईस्कूल परिसर में होगी। यहां घाटशिला प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का विकास करना है। 23 जनवरी को नेताजी को श्रद्धांजलि : 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सुभाष चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इस मौके पर नेताजी के त्याग, बलिदान और देशभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 25 जनवरी को आशा ऑडिटोरियम में खेलकूद एवं चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चित्रांकन प्रतियोगिता के 32 तथा खेलकूद प्रतियोगिता के 72 विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समाज में बेहतर कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान : इस वर्ष कमेटी ने एक नई पहल के तहत समाज में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया है। इसमें घाटशिला की पहली बीडीओ काशिदा निवासी माम्पी अधिकारी, एनसीसी सहित बहुआयामी प्रतिभा के धनी संत नंद स्कूल के प्रबंधक प्रसेन्नजीत कर्मकार, सौमेन दास, संस्कार राय और श्रृति राय शामिल हैं। संस्थाओं और व्यवसायियों का भी होगा सम्मान : सोशल मीडिया के माध्यम से घाटशिला के विकास को लेकर सक्रिय शुभम घोष राय को भी सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत आनंद धारा महिला समिति, रसमलाई के लिए प्रसिद्ध दुर्गा मिष्टान भंडार और कलाकंद के लिए मशहूर गणेश कलाकंद के संचालक को भी सम्मान दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में डॉ संदीप चंद्रा, शिल्पी सरकार, मिठू विश्वास, नीलू दत्ता सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे। कमेटी ने नागरिकों से कार्यक्रमों में भाग लेकर नेताजी के विचारों को आत्मसात करने की अपील की। खड़गपुर | पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन के वीणापानी हाई स्कूल में विद्यार्थी सप्ताह के आयोजन के साथ शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत में छात्रों को पढ़ाई के अलावा एक अलग तरह की मौज-मस्ती और शिक्षा देने के लिए स्कूल में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कहीं फूड फेस्टिवल तो कहीं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जानकारी हो कि दांतन के वीणापाणी स्कूल में आकर्षक भोजन स्टालों के साथ बैठी नजर आयी। स्टाल में चिली चिकन, स्टीम मोमोज, पकौड़े, चाउमीन, फुचका, घुघनी, लूची-आलूर दम, आलूर-परोटा, आलू-काबली से लेकर दार्जिलिंग-चा, चिकन पकौड़े, ढोकला, ब्रेड कटलेट और झाल-मुड़ी जैसे लुभावना व्यंजन उपलब्ध थे। स्कूल के मुताबिक, फूड फेस्टिवल करीब 50 स्टॉल थे। उनके नाम भी अलग-अलग थे, जैसे हाऊ माउ खानू, छनापोरा, अहारे बहारे, चटपटी फुचका, पेटुक, पंचफोडन, खाईखाई आदि। छात्रों ने स्वास्थ्य नियमों का पालन करते हुए दस्ताने, टोपी, मास्क पहने और स्टालों से खाना बेचा। विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी अपना पसंदीदा खाना खरीदा और खाया। स्कूल की प्रभारी शिक्षिका मनिका टुडू ने बताया कि स्कूल अगले साल अपना शताब्दी वर्ष मनाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर लड़कियों के साथ इस तरह का चरित्र निर्माण कार्यक्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *