राजधानी में अब खुले में थूकना लोगों को महंगा पड़ेगा। पटना नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए खुले में पान-गुटखा खाकर थूकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। खुले में थूकते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा और उनकी तस्वीर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर भी डिस्प्ले की जाएगी। ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ की कैटेगरी में रखा जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और गंदगी पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 3300 सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी शहर में लगे करीब 3300 सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ा गया है। इन कैमरों के माध्यम से खुले में थूकने वालों की पहचान की जाएगी। ICCC को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों की तस्वीर वीएमडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही खुले में पेशाब करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। निगम की टीम को चौकन्ना रहकर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सब-वे में करीब 250 लोगों से वसूला गया जुर्माना पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। पान और गुटखा खाकर थूकने से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। चौक-चौराहों, फ्लाइओवरों और सड़कों के किनारे कई जगह रेड स्पॉट बन गए हैं। इसे रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक खुले में थूकने के मामलों में लगभग 250 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं, दिसंबर माह में सबसे अधिक कार्रवाई हुई. दिसंबर से अबतक में करीब 156 लोगों को थूकते हुए पकड़ा गया। यहां थूकने पर एक हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। नगर शत्रु चिह्नित होने पर निगम को दें जानकारी पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। यदि कोई व्यक्ति उनके शहर को गंदा कर रहा है, तो तुरंत इसकी जानकारी पटना नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 155304 पर दें। निगम का मानना है कि यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद कर दें, तो शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के साथ-साथ पटना की सुंदरता भी और निखरेगी। राजधानी में अब खुले में थूकना लोगों को महंगा पड़ेगा। पटना नगर निगम ने शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए खुले में पान-गुटखा खाकर थूकने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। खुले में थूकते हुए पकड़े जाने पर संबंधित व्यक्ति से 500 रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा और उनकी तस्वीर वेरिएबल मैसेज डिस्प्ले (VMD) स्क्रीन पर भी डिस्प्ले की जाएगी। ऐसे लोगों को ‘नगर शत्रु’ की कैटेगरी में रखा जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों में जागरूकता बढ़ाने और गंदगी पर रोक लगाने का प्रयास किया जा रहा है। 3300 सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी निगरानी शहर में लगे करीब 3300 सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से जोड़ा गया है। इन कैमरों के माध्यम से खुले में थूकने वालों की पहचान की जाएगी। ICCC को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों की तस्वीर वीएमडी स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही खुले में पेशाब करने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। निगम की टीम को चौकन्ना रहकर मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सब-वे में करीब 250 लोगों से वसूला गया जुर्माना पटना नगर निगम के नगर आयुक्त यशपाल मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई शुरू की गई है। पान और गुटखा खाकर थूकने से शहर की सुंदरता प्रभावित हो रही है। चौक-चौराहों, फ्लाइओवरों और सड़कों के किनारे कई जगह रेड स्पॉट बन गए हैं। इसे रोकने के लिए यह पहल की जा रही है। मल्टी मॉडल हब से पटना जंक्शन को जोड़ने वाली भूमिगत सब-वे में अब तक खुले में थूकने के मामलों में लगभग 250 व्यक्तियों से जुर्माना वसूला जा चुका है। वहीं, दिसंबर माह में सबसे अधिक कार्रवाई हुई. दिसंबर से अबतक में करीब 156 लोगों को थूकते हुए पकड़ा गया। यहां थूकने पर एक हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाता है। नगर शत्रु चिह्नित होने पर निगम को दें जानकारी पटना नगर निगम सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। यदि कोई व्यक्ति उनके शहर को गंदा कर रहा है, तो तुरंत इसकी जानकारी पटना नगर निगम के टॉल फ्री नंबर 155304 पर दें। निगम का मानना है कि यदि लोग सार्वजनिक स्थानों पर थूकना बंद कर दें, तो शहर की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के साथ-साथ पटना की सुंदरता भी और निखरेगी।


