आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज आयेंगे काशी:बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, रूद्राक्ष में सत्संग का कार्यक्रम

आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज आयेंगे काशी:बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन, रूद्राक्ष में सत्संग का कार्यक्रम

आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर आज काशी आएंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वह सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में अपने अनुयायियों से मुलाकात करेंगे और एक विशेष सत्र को संबोधित करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीश्री रविशंकर सुबह दिल्ली से अपने विशेष विमान से रवाना होंगे और दोपहर करीब ढाई बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे। बाबा विश्वनाथ का करेंगे दर्शन हवाईअड्डे से वह सीधे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। विश्वनाथ धाम पहुंचकर वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद शक्तिपीठ विशालाक्षी देवी मंदिर में भी दर्शन करेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद वह सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। अनुयायियों की बीच करेंगे सत्संग रुद्राक्ष सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ध्यान, भजन-गान और सत्संग का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में उनके अनुयायी शामिल होंगे। शाम चार बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में श्रीश्री रविशंकर अपने विचार साझा करेंगे।कार्यक्रम के समापन के बाद वह शाम करीब साढ़े छह बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से अपने विशेष विमान से देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *