मोतिहारी जहरीली शराब कांड के तार दिल्ली-UP से जुड़े:स्प्रिट माफिया लवकुश यादव ने गाजियाबाद से मंगाई थी खेप

मोतिहारी जहरीली शराब कांड के तार दिल्ली-UP से जुड़े:स्प्रिट माफिया लवकुश यादव ने गाजियाबाद से मंगाई थी खेप

मोतिहारी जहरीली शराब कांड की जांच में नए खुलासे हुए हैं। इस मामले के तार अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़ गए हैं। विशेष जांच दल (SIT) ने दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस जांच में अवैध शराब कारोबार के कई परतें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, जहरीली स्प्रिट के इस नेटवर्क में 8 से 10 स्तरों पर काम किया जा रहा था, जिसमें हर स्तर पर अलग-अलग लोगों की भूमिका थी। SIT अब तक छठे स्तर तक पहुंच चुकी है और आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। कांड में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 2 अप्रैल से शुरू हुए इस कांड में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद गठित SIT ने जांच सबसे निचले स्तर से शुरू की। पहले शराब परोसने वालों को पकड़ा गया, फिर सप्लाई चेन का पता लगाते हुए पुलिस ऊपर तक पहुंची। जांच में लवकुश यादव की अहम भूमिका सामने आई है। SIT ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि जहरीली स्प्रिट की बड़ी खेप गाजियाबाद से मंगाई गई थी। यह खेप गोरखपुर के रास्ते मोतिहारी पहुंची थी, जिसे उसने स्थानीय कारोबारी कन्हैया यादव को बेच दिया था। जहरीली स्प्रिट को जिले में बड़े पैमाने पर फैलाने की साजिश थी एसपी के मुताबिक, इस जहरीली स्प्रिट को जिले में बड़े पैमाने पर फैलाने की साजिश थी, जिसके कारण भारी जनहानि हुई। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य संबंधित लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। SIT का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है। मोतिहारी जहरीली शराब कांड की जांच में नए खुलासे हुए हैं। इस मामले के तार अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़ गए हैं। विशेष जांच दल (SIT) ने दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कांड में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस जांच में अवैध शराब कारोबार के कई परतें सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, जहरीली स्प्रिट के इस नेटवर्क में 8 से 10 स्तरों पर काम किया जा रहा था, जिसमें हर स्तर पर अलग-अलग लोगों की भूमिका थी। SIT अब तक छठे स्तर तक पहुंच चुकी है और आगे की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। कांड में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 2 अप्रैल से शुरू हुए इस कांड में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। घटना के बाद गठित SIT ने जांच सबसे निचले स्तर से शुरू की। पहले शराब परोसने वालों को पकड़ा गया, फिर सप्लाई चेन का पता लगाते हुए पुलिस ऊपर तक पहुंची। जांच में लवकुश यादव की अहम भूमिका सामने आई है। SIT ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि जहरीली स्प्रिट की बड़ी खेप गाजियाबाद से मंगाई गई थी। यह खेप गोरखपुर के रास्ते मोतिहारी पहुंची थी, जिसे उसने स्थानीय कारोबारी कन्हैया यादव को बेच दिया था। जहरीली स्प्रिट को जिले में बड़े पैमाने पर फैलाने की साजिश थी एसपी के मुताबिक, इस जहरीली स्प्रिट को जिले में बड़े पैमाने पर फैलाने की साजिश थी, जिसके कारण भारी जनहानि हुई। पुलिस अब इस नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य संबंधित लोगों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। खुफिया जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई तेज कर दी गई है। SIT का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा कर दिया जाएगा और सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *