तेज रफ्तार ट्रक ने मामा-भांजी को मारी टक्कर:जमुई के चीनवरिया में हादसा, चालक फरार; दोनों अस्पताल में भर्ती

तेज रफ्तार ट्रक ने मामा-भांजी को मारी टक्कर:जमुई के चीनवरिया में हादसा, चालक फरार; दोनों अस्पताल में भर्ती

जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चीनवरिया इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान ओमकार कुमार और उनकी भांजी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। ओमकार कुमार ने बताया कि वे जमुई से अपनी भांजी को करणपुर गांव छोड़ने जा रहे थे। चीनवरिया के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ओमकार कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही बाइक चलाकर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचे। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि अंशु कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं। ओमकार के हाथ में और अंशु के हाथ-पैर में चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। इस मामले की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के चीनवरिया इलाके में शनिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार मामा-भांजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान ओमकार कुमार और उनकी भांजी अंशु कुमारी के रूप में हुई है। ओमकार कुमार ने बताया कि वे जमुई से अपनी भांजी को करणपुर गांव छोड़ने जा रहे थे। चीनवरिया के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे के बाद ओमकार कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए खुद ही बाइक चलाकर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल पहुंचे। वहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उनका प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है, हालांकि अंशु कुमारी को गंभीर चोटें आई हैं। ओमकार के हाथ में और अंशु के हाथ-पैर में चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। इस मामले की जानकारी लक्ष्मीपुर थाना पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *