दरभंगा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जगनी निवासी मो. गुलाब सिकलगर के पुत्र मो. जूही सिकलगर(39) के तौर पर हुई है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में कपड़ा सिलने का काम करता था। परिवार में अकेला कमाने वाला था। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के पास की है। चचेरे भाई मो. अली ने बताया कि जूही गांव में एक व्यक्ति के मौत के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से खाना खाकर दुकान लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही हाइवा ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। सरकार से मुआवजे की मांग वहीं, चचेरे भाई अशरफ ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही जूही की मौत हो चुकी थी। डंपर भरवाड़ा की ओर से अतरवेल की तरफ जा रहा था और टक्कर मारने के बाद रास्ता बदलकर फरार हो गया। मृतक अपने पीछे 9 और 7 साल के दो छोटे बेटे छोड़ गया है, जबकि उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दरभंगा में गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। मृतक की पहचान मिर्जापुर जगनी निवासी मो. गुलाब सिकलगर के पुत्र मो. जूही सिकलगर(39) के तौर पर हुई है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा में कपड़ा सिलने का काम करता था। परिवार में अकेला कमाने वाला था। घटना सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के पास की है। चचेरे भाई मो. अली ने बताया कि जूही गांव में एक व्यक्ति के मौत के बाद आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से खाना खाकर दुकान लौट रहा था, लेकिन रास्ते में ही हाइवा ने कुचल दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रेमचंद ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। सरकार से मुआवजे की मांग वहीं, चचेरे भाई अशरफ ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही जूही की मौत हो चुकी थी। डंपर भरवाड़ा की ओर से अतरवेल की तरफ जा रहा था और टक्कर मारने के बाद रास्ता बदलकर फरार हो गया। मृतक अपने पीछे 9 और 7 साल के दो छोटे बेटे छोड़ गया है, जबकि उसकी पत्नी आठ महीने की गर्भवती है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष वसंत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। फरार वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


