आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने दीवार में मारी टक्कर:स्थानीय बोले नशे में गाड़ी चला रहे थे युवक, बचाने वालो के साथ मारपीट, हिरासत में आरोपी

आजमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने दीवार में मारी टक्कर:स्थानीय बोले नशे में गाड़ी चला रहे थे युवक, बचाने वालो के साथ मारपीट, हिरासत में आरोपी

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के बदरका पुलिस चौकी के निकट नशे में धुत्त तेज रफ्तार कार सवार युवकों ने घर की दीवाल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच जब कुछ लोग बीच बचाव करने लगे तो बीच बचाव करने वाले लोगों के साथ युवकों ने मारपीट भी शुरू कर दी। इस मारपीट की घटना का भी वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से जमकर गाली गलौज और मारपीट की जा रही है। इसके बाद आसपास के लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में बैठे दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाई। जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस घटना से कर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। वहीं देर रात तक बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ घटनास्थल के पास जुटी रही। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बेकाबू होंडा सिविक कार घर की दीवार तोड़ते हुए जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कार सवार युवकों की पहचान आर्यन वर्मा 19 पुत्र विजय वर्मा और अंश गौड़ 20 पुत्र संजय कुमार गौड़ के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को लेकर शहर कोतवाली आई है। जहां पूछताछ की जा रही है। वही इस पूरी घटना में शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *