पानीपत में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर:युवक की मौत, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, ड्राइवर वाहन समेत फरार

पानीपत में तेज रफ्तार कार ने मारी बाइक को टक्कर:युवक की मौत, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल, ड्राइवर वाहन समेत फरार

पानीपत जिले के शाहपुर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। वह इसराना से फैक्ट्री का सामान लेकर लौट रहा था, तभी पीछे से आ रही क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर घायल हो गया। घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनीपत के गांव ज्वाहरा निवासी अश्वनी कुमार (25) के रूप में हुई है। अश्वनी शाहपुर के पास स्वास्तिक ओवरसीज स्टील कंपनी में कार्यरत था। 25 मार्च की सुबह उसे फैक्ट्री मालिकों ने कुछ सामान खरीदने के लिए इसराना मार्केट भेजा था। कार ने बाइक को मारी टक्कर सामान लेकर वापस लौटते समय जब अश्वनी शाहपुर के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रही एक क्रेटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अश्वनी सड़क पर गिर गया। कार ड्राइवर मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल हादसा देखकर आसपास के राहगीरों ने तुरंत अश्वनी को इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अश्वनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अश्वनी कुमार के शव का मेडिकल करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है और फरार कार ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *