मोगा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

मोगा में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:दो युवक घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज

मोगा जिले के बाघापुराना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि यह घटना तेज रफ्तार कार की टक्कर से हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने पत्रकारों को बताया कि यह हादसा महला कलां के पास एक पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। शिकायतकर्ता सुरिंदर पाल सिंह, जो महला कलां के निवासी हैं और मलवेई गिद्धा ग्रुप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्त आकाश कुमार (निवासी गुरूहरसहाय) के साथ बाइक पर पीर निगाहा में मत्था टेकने जा रहे थे। कार ने मारी बाइक सवार को टक्कर थाना प्रभारी ने बताया कि उनके आगे एक अन्य बाइक पर गुरमीत सिंह और असलम सवार थे। महला कलां पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक सिल्वर रंग की कार ने तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण नियंत्रण खो दिया। कार ने आगे चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो युवक गंभीर घायल टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं। गुरमीत सिंह को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें लगीं। वहीं, असलम के कंधे, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर घाव हुए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कार ड्राइवर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *