तेज रफ्तार XUV ने बाइक को टक्कर मारी, एक की:बरेली के बहेड़ी में हादसा, एक घायल; ड्राइवर फरार

तेज रफ्तार XUV ने बाइक को टक्कर मारी, एक की:बरेली के बहेड़ी में हादसा, एक घायल; ड्राइवर फरार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार XUV कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जाम सावंत निवासी आकाश (26) पुत्र सुरेंद्र और शिव कुमार (25) पुत्र प्रेम सिंह बाइक संख्या UK06AZ1762 से बहेड़ी की ओर जा रहे थे। गुडवारा के पास पीछे से आ रही एक XUV500 (DL4CAY2388) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शिव कुमार ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आकाश की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे की खबर गांव पहुंचने पर परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। बहेड़ी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया है। चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है और प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *