राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता छात्रों में दिखा आत्मविश्वास व राष्ट्रभाव

राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता छात्रों में दिखा आत्मविश्वास व राष्ट्रभाव

भास्कर न्यूज़| कोडरमा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कोडरमा नगर इकाई द्वारा यूएमएस भण्डारवा विद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और युवाओं के प्रति संदेशों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओजपूर्ण वाणी और आत्मविश्वास से भरे विचारों ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए दीपस्तंभ के समान हैं। उनके संदेश छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अभाविप जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि आज का छात्र ही कल देश का भविष्य है। जब भी छात्रों को किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा करती रहेगी। वहीं जिला संगठन मंत्री नितेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाया। विद्यार्थी परिषद उनके विचारों को आत्मसात कर छात्र समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। भास्कर न्यूज़| कोडरमा राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, कोडरमा नगर इकाई द्वारा यूएमएस भण्डारवा विद्यालय परिसर में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वामी विवेकानंद के जीवन, उनके विचारों और युवाओं के प्रति संदेशों पर प्रभावशाली वक्तव्य प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की ओजपूर्ण वाणी और आत्मविश्वास से भरे विचारों ने पूरे वातावरण को प्रेरणादायक बना दिया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखी गई। विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज के युवाओं के लिए दीपस्तंभ के समान हैं। उनके संदेश छात्रों को आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। अभाविप जिला संयोजक अतुल आनंद ने कहा कि आज का छात्र ही कल देश का भविष्य है। जब भी छात्रों को किसी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और उनके अधिकारों की रक्षा करती रहेगी। वहीं जिला संगठन मंत्री नितेश कुमार ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने युवाओं को आत्मबल, राष्ट्रभक्ति और चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाया। विद्यार्थी परिषद उनके विचारों को आत्मसात कर छात्र समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *