बक्सर में मकर संक्रांति पर विशेष यातायात व्यवस्था:पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए जारी किए निर्देश, फोर व्हीलर के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

बक्सर में मकर संक्रांति पर विशेष यातायात व्यवस्था:पुलिस ने भीड़ नियंत्रण के लिए जारी किए निर्देश, फोर व्हीलर के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

बक्सर जिला प्रशासन और पुलिस ने मकर संक्रांति गंगा स्नान पर्व-2026 के लिए विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 14 जनवरी 2026 को सुबह 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान भीड़ नियंत्रण और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। ज्योति चौक से थाना चौक मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति दी जाएगी। थाना चौक से नाथ बाबा पुल, रामरेखा घाट, पीपी रोड, पुराना सदर अस्पताल, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सिंडिकेट और मठिया पुल सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया मार्ग शामिल है। दूसरा विकल्प गोलंबर से सिंडिकेट, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए इटाढी गुमटी मार्ग है। ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं ताकि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। छोटे वाहनों को गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, ज्योति चौक, स्टेशन मार्ग तथा ज्योति चौक से आईटीआई रोड, नाथ बाबा, नहर के रास्ते पुनः ज्योति चौक तक जाने की अनुमति होगी। आईटीआई मैदान में पार्किंग की सुविधा पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है। तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सिंडिकेट के पास और डीआरएम मोड़ के आगे आईटीआई मैदान सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा होगी। दोपहिया वाहनों के लिए ज्योति चौक से अंबेडकर चौक के बीच सड़क के पूर्वी किनारे, किला मैदान के पीछे और थाना चौक से ज्योति चौक सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बक्सर जिला प्रशासन और पुलिस ने मकर संक्रांति गंगा स्नान पर्व-2026 के लिए विशेष यातायात निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश 14 जनवरी 2026 को सुबह 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेंगे। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के दौरान शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, गंगा स्नान के दौरान भीड़ नियंत्रण और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण या आंशिक प्रतिबंध लगाया गया है। ज्योति चौक से थाना चौक मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को अनुमति दी जाएगी। थाना चौक से नाथ बाबा पुल, रामरेखा घाट, पीपी रोड, पुराना सदर अस्पताल, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, सिंडिकेट और मठिया पुल सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित चारपहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, ज्योति चौक, आईटीआई रोड, मठिया मोड़ होते हुए दानी कुटिया मार्ग शामिल है। दूसरा विकल्प गोलंबर से सिंडिकेट, ज्योति चौक, अंबेडकर चौक होते हुए इटाढी गुमटी मार्ग है। ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल के लिए भी अलग-अलग रूट तय किए गए हैं ताकि स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिल सके। छोटे वाहनों को गोलंबर से सिंडिकेट, बाइपास, ज्योति चौक, स्टेशन मार्ग तथा ज्योति चौक से आईटीआई रोड, नाथ बाबा, नहर के रास्ते पुनः ज्योति चौक तक जाने की अनुमति होगी। आईटीआई मैदान में पार्किंग की सुविधा पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है। तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए सिंडिकेट के पास और डीआरएम मोड़ के आगे आईटीआई मैदान सड़क किनारे पार्किंग की सुविधा होगी। दोपहिया वाहनों के लिए ज्योति चौक से अंबेडकर चौक के बीच सड़क के पूर्वी किनारे, किला मैदान के पीछे और थाना चौक से ज्योति चौक सड़क के दोनों किनारों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *