इंदौर पुलिस का विशेष सर्चिंग अभियान, रात में की चेकिंग:शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 180 पर कार्रवाई, बदमाशों के घर भी पहुंची टीम

इंदौर पुलिस का विशेष सर्चिंग अभियान, रात में की चेकिंग:शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 180 पर कार्रवाई, बदमाशों के घर भी पहुंची टीम

इंदौर पुलिस ने शुक्रवार रात ‌विशेष चेकिंग और सर्च अभियान चलाया। इसमें जोन 1, 2 और 3 के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के हॉट स्पॉट व शैडो एरिया में पुलिस फोर्स ने विशेष घेराबंदी कर गुंडे, बदमाशों, असामाजिक तत्वों पर निगरानी व धरपकड़ के लिए सरप्राइज चेकिंग की। पुलिस ने वाहन चालकों के साथ ही संदिग्ध लोगों की चेकिंग और सर्चिंग की। इस अभियान में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और सार्वजनिक जगह जिसमें प्रमुख धार्मिक और संदेवनशील जगहों, शहर के प्रमुख एंट्री एग्जिट पाइंट्स पर फोर्स द्वारा घेराबंदी कर संदिग्ध गतिविधियों की चेकिंग की। विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 162 से ज्यादा वारंटों को तामील कराया, जिसमें लंबे समय से फरार 12 स्थाई, 45 गिरफ्तारी और 104 जमानती वारंट के साथ ही 1 समंस भी तामील किए गए। शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 180 वाहन चालकों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 180 असामाजिक तत्वों सहित कुल 360 वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई की गई, जिसमें मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट, बिना नंबर की गाड़ियों से घूमने वाले लोग, ब्लैक फिल्म वाली गाड़ियों पर कार्रवाई की गई और मोटर साइकिलों को जब्त किया गया। 2 मकान मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई मकानों को चेक करने पर किराएदारों की जानकारी नहीं देने वाले 2 मकान मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वालों के खिलाफ 5 केस दर्ज कर NDPS एक्ट की कार्रवाई की गई। अवैध शराब बेचने और सार्वजनिक जगह पर अवैध रूप से शराब पीने वालों के खिलाफ 18 प्रकरण बनाकर बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर वैधानिक कार्रवाई की गई। इलाके के अपराधिक प्रवृत्ति के 4 निगरानीशुदा बदमाश और 1 जिलाबदल व रासुका और 12 संदिग्ध बदमाशों व महिला संबंधी अपराधों एवं गाड़ियों में आगजनी व तोड़फोड़ में संलिप्त अपराधियों सहित कुल 17 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर कार्रवाई की और आगे कोई अपराध नहीं करने की हिदायत दी। पुलिस टीमों ने शहर में फ्लैग मार्च निकालकर इलाके के लिस्टेड गुंडों और असामाजिक तत्वों की चेकिंग की गई और कानून व्यवस्था प्रभावित न करने की हिदायत दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *