राजधानी रायपुर में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर दिनभर पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
मंदिर समिति के अनुसार श्री संकट मोचन वीर हनुमान मंदिर में सुबह 5 बजे विशेष जन्मोत्सव आरती से कार्यक्रम शुरू होगा। इसके बाद सुबह 8 बजे दैनिक आरती, दोपहर 12 बजे भोग-राग आरती और रात 8 बजे महाआरती आयोजित की जाएगी। पूरे दिन श्रद्धालु पूजा-अर्चना और दर्शन कर सकेंगे। सरस्वती चौक में अखाड़ा शुभारंभ और महाआरती
सरस्वती क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा सरस्वती चौक में शाम 5:30 बजे जय सरस्वती मारूति व्यायाम शाला का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल और अध्यक्षता सुनील सोनी करेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे महाआरती और भंडारे का आयोजन होगा।
हनुमान चालीसा का होगा पाठ
संजय नगर स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति द्वारा लगातार दूसरे वर्ष हनुमान चालीसा के अखंड 108 पाठ का आयोजन रखा गया है। आयोजक सुभाष तिवारी के अनुसार यह कार्यक्रम 2 अप्रैल (गुरुवार) को आयोजित होगा। समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल में लगातार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
समिति के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से आयोजन में शामिल होकर भगवान हनुमान के दर्शन का लाभ लेने की अपील की है। उनका कहना है कि इस


