चारधाम यात्रा: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में स्पेशल पूजा शुल्क महंगा

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में स्पेशल पूजा शुल्क महंगा

Chardham Yatra: देवभूमि उत्तराखंड में 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। चारधाम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। चारधाम के कपाट खुलने के बाद बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा की प्रक्रिया भी शुरू हो जाती है। इसके लिए श्रद्धालुओं को शुल्क जमा करना होता है। इस साल BKTC(बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति) ने विशेष पूजा शुल्क में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी की है।

BKTC की बैठक में पूजा शुल्क बनाने पर लगी मुहर

10 मार्च को हुई BKTC की बैठक में स्पेशल पूजा शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। पिछले 2 सालों से पूजा शुल्क में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, लेकिन इस पर शुल्क बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में महाभिषेक और आरती समेत कई अनुष्ठान और पूजा कराई जाती है। ऐसे अनुष्ठानों के लिए BKTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन शुल्क जमा करने की सुविधा है। हर विशेष पूजा के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित है। BKTC ने अभी विशेष पूजा के लिए नए शुल्क की लिस्ट जारी नहीं की है। BKTC जल्द ही पूजा शुल्क की नई लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगी।

केदारनाथ धाम में सुबह की पूजा का शुल्क

केदारनाथ धाम में मुख्य रूप से सुबह और शाम की आरती के समय विशेष पूजा कराई जाती है। केदारनाथ धाम में सुबह होने वाली पूजा (महाभिषेक) के लिए ₹9500, रुद्राभिषेक के लिए ₹7200, लघु रुद्राभिषेक के लिए ₹6100, षोडशोपचार के लिए ₹5500, अष्टोपचार के लिए ₹950, पंचोपचार के लिए ₹950 और पूरे दिन की पूजा के लिए ₹28,600 का शुल्क निर्धारित है।

केदारनाथ धाम में शाम की पूजा का शुल्क

केदारनाथ धाम में शाम की पूजा (शिव अष्टोतारी पाठ) के लिए ₹1000, शिव सहस्त्रनाम पाठ के लिए ₹2000, शिव नामावली के लिए ₹2000, शिव महामंस्त्रोतम पाठ के लिए ₹2000, शिव तांडव स्तोत्रम पाठ के लिए ₹1900, शिव पराक्षमस्त्रोतम पाठ के लिए ₹2000 और पूरी शाम की आरती के लिए ₹2800 शुल्क निर्धारित है। इस सभी प्रकार की पूजा के शुल्क में करीब 10 से 20 फीसदी की बढ़ोत्तरी होगी।

बदरीनाथ धाम में होने वाली वाली विशेष पूजा और शुल्क

बदरीनाथ धाम में भी अलग-अलग समय विशेष पूजा होती है। प्रातः कालीन पूजा में महाभिषेक के लिए ₹4700 और अभिषेक पूजा के लिए ₹4500 का शुल्क है। इसके अलावा पूरे दिन पूजा के लिए ₹12,000 और श्रीमद्भागवत सप्त पाठ के लिए ₹51,000 का शुल्क रखा गया है। बदरीनाथ धाम में वेद पाठ और गीता पाठ के लिए ₹2500 रुपए का शुल्क निर्धारित है।

शाम की आरती के दौरान कपूर आरती के लिए ₹201, चंडी आरती के लिए ₹401, आरती के लिए ₹501, अष्टारी पूजा के लिए ₹401, विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र पाठ के लिए ₹701 और विष्णु सहस्त्र नामावली के लिए ₹601 का शुल्क निर्धारित है। इसके अलावा गीत गोविंद पाठ के साथ शायन आरती के लिए ₹3100 शुल्क निर्धारित है। इस बार पूजा शुल्क की नई लिस्ट आने के बाद श्रद्धालुओं को अधिक रुपए चुकाने होंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *