एजी चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा:चर्च ने पूरे किए 100 साल, पादरियों ने दिया शांति का संदेश

एजी चर्च में क्रिसमस पर विशेष प्रार्थना सभा:चर्च ने पूरे किए 100 साल, पादरियों ने दिया शांति का संदेश

लखनऊ एम.जी. मार्ग स्थित ए. जी. चर्च में क्रिसमस के अवसर पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस वर्ष चर्च अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर रहा है, जिसे वरिष्ठ पादरी सैमी मथाई ने ‘अत्यंत गौरवपूर्ण’ बताया। उन्होंने कहा कि एक सदी से यह चर्च प्रेम, सेवा और विश्वास के माध्यम से समाज की सेवा कर रहा है। पादरी सैमी मथाई ने अपने संदेश में क्रिसमस को ‘शांति के राजकुमार प्रभु यीशु मसीह के जन्म का पर्व’ बताया। उन्होंने बाइबिल के यशायाह 9:6 का हवाला देते हुए कहा कि हमारे लिए एक बालक जन्मा है… और उसका नाम शांति का राजकुमार रखा जाएगा। उन्होंने सभी के जीवन में सच्ची शांति, आनंद और आशा की प्रार्थना की। प्रभु यीशु का संदेश प्रेम, क्षमा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा चर्च के अन्य पादरियों, महेंद्र सिंह और अमित डेविड ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह को ‘शांति का राजा’ बताते हुए मत्ती 5:9 के बाइबिल वचन धन्य हैं वे जो मेल कराने वाले हैं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु का संदेश प्रेम, क्षमा और भाईचारे के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। पादिरयों ने जोर दिया कि प्रभु यीशु का जन्म केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, बल्कि यह पूरे मानव समाज के लिए उद्धार और नई शुरुआत का संदेश है। उन्होंने लूका 2:14 में स्वर्गदूतों की घोषणा “पृथ्वी पर शांति और मनुष्यों में परमेश्वर की प्रसन्नता” को आज भी प्रासंगिक बताया।कार्यक्रम के समापन पर, सभी पादरियों ने लोगों से अपील की कि वे इस क्रिसमस पर जरूरतमंदों की सहायता करें, दुखियों के साथ खड़े हों और अपने जीवन के माध्यम से प्रेम व शांति का संदेश फैलाएं। इसका उद्देश्य समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *