बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुपालन पर विशेष बल

बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा कर प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुपालन पर विशेष बल

सिटी रिपोर्टर। नवादा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में विभिन्न कार्यालयों के प्रधान लिपिकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक एवं न्यायिक मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान कैश बुक संधारण, न्यायालयों में लंबित वाद, विभागीय कार्रवाई, मानवाधिकार से जुड़े मामले, लोकायुक्त संबंधी प्रकरण, सूचना का अधिकार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति, सेवापुस्त सत्यापन, सेवा लाभ एवं सेवांत लाभ, अंकेक्षण अनुपालन, कार्य पुस्तिका तथा जन शिकायत निवारण से संबंधित प्रतिवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई। सात निश्चय–तीन के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर लंबित आवेदनों की समुचित जांच कर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर प्रतिवेदन प्रविष्ट करने को कहा गया। साथ ही जन सुनवाई के दौरान सोमवार और शुक्रवार को आने वाले आवेदकों के लिए शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लोक शिकायत पोर्टल पर दर्ज मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश बैठक में उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी प्रधान लिपिकों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सभी प्रकार के अवकाश, जैसे आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश आदि के लिए अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरांत कैश बुक को हर हाल में अद्यतन रखने, सेवांत लाभ से संबंधित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही यथासंभव भुगतान सुनिश्चित करने, सभी कर्मियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ समय पर प्रदान करने तथा सेवापुष्टि की प्रक्रिया ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन सभी विभागों को उपलब्ध कराने और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। सभी प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं जिला पदाधिकारी ने सभी प्रधान लिपिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी प्रकार के प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही विभागीय कार्रवाई, विधानसभा एवं विधान परिषद से संबंधित प्रश्नों, मानवाधिकार मामलों तथा न्यायालय में लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडे, स्थापना उपसमाहर्ता राजकुमार सिंहा, जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मनोज चौधरी सहित सभी प्रधान सहायक उपस्थित रहे। सिटी रिपोर्टर। नवादा जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में विभिन्न कार्यालयों के प्रधान लिपिकों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासनिक एवं न्यायिक मामलों की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान कैश बुक संधारण, न्यायालयों में लंबित वाद, विभागीय कार्रवाई, मानवाधिकार से जुड़े मामले, लोकायुक्त संबंधी प्रकरण, सूचना का अधिकार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्थिति, सेवापुस्त सत्यापन, सेवा लाभ एवं सेवांत लाभ, अंकेक्षण अनुपालन, कार्य पुस्तिका तथा जन शिकायत निवारण से संबंधित प्रतिवेदनों की क्रमवार समीक्षा की गई। सात निश्चय–तीन के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी कार्यालयों को प्राप्त आवेदनों का संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिला, प्रखंड एवं अंचल स्तर पर लंबित आवेदनों की समुचित जांच कर शीघ्र कार्रवाई करते हुए पोर्टल पर प्रतिवेदन प्रविष्ट करने को कहा गया। साथ ही जन सुनवाई के दौरान सोमवार और शुक्रवार को आने वाले आवेदकों के लिए शौचालय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लोक शिकायत पोर्टल पर दर्ज मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित समाधान उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश बैठक में उपयोगिता प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी प्रधान लिपिकों को लंबित प्रकरणों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली के माध्यम से सभी प्रकार के अवकाश, जैसे आकस्मिक अवकाश, अर्जित अवकाश एवं मातृत्व अवकाश आदि के लिए अनिवार्य रूप से ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली की समीक्षा करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित अनुपालन पर विशेष बल दिया गया। जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर जोर वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरांत कैश बुक को हर हाल में अद्यतन रखने, सेवांत लाभ से संबंधित कर्मियों को सेवानिवृत्ति के दिन ही यथासंभव भुगतान सुनिश्चित करने, सभी कर्मियों को एसीपी एवं एमएसीपी का लाभ समय पर प्रदान करने तथा सेवापुष्टि की प्रक्रिया ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन सभी विभागों को उपलब्ध कराने और विभागीय दायित्वों के निर्वहन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। सभी प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं जिला पदाधिकारी ने सभी प्रधान लिपिकों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने कार्यालयों में कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करें तथा सभी प्रकार के प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराएं। साथ ही विभागीय कार्रवाई, विधानसभा एवं विधान परिषद से संबंधित प्रश्नों, मानवाधिकार मामलों तथा न्यायालय में लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहने को कहा गया। बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडे, स्थापना उपसमाहर्ता राजकुमार सिंहा, जन शिकायत कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी मनोज चौधरी सहित सभी प्रधान सहायक उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *