हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर, सार्वजनिक जगहों पर नहीं बजा सकेंगे डीजे

हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर, सार्वजनिक जगहों पर नहीं बजा सकेंगे डीजे

भिण्ड. होली पर हुड़दंगियों को रेाकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को होटल, रेस्टोरेंट, कोङ्क्षचग आदि के बाहर सर्चिंग की गई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में &2 प्वॉइंट फिक्स किए गए हैं, जिन पर 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। होली पर डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दोपहर बारह बजे के बाद ई रिक्शा पर प्रतिबंध

बता दें शहर में सोमवार को होलिका दहन है। दूसरे दिन से धुलेंड़ी मनाई जाएगी। होली पर डीजे पर प्रतिबंध रखा गया है। सुरक्षाकर्मी हर गतिविधि पर ध्यान रखेंगे। यह व्यवस्था होली की शाम से ही लागू रहेगी। शहर में यातायात बाधित न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा के रूट भी तय कर दिए हैं। दोपहर 12 बजे के बाद अग्रसेन चौराहा और शास्त्री चौराहा से आगे नो एंट्री रहेगी।

चार मोबाइल पार्टी करेंगी गश्त

होली पर सुरक्षा के लिहाज से चार मोबाइल पार्टी और चार बाइक पार्टी गश्त करेंगी। इनमें 40 से अधिक पुलिसकर्मी पेट्रोङ्क्षलग पर रहेंगे। इसके साथ ही वाहनों की नियमित चेङ्क्षकग की जा रही है। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने शहर के मुख्य मार्गों पर प्वॉइंट लगाए हैं, जिन पर सोमवार से चेङ्क्षकग अभियान शुरू किया जाएगा। विशेषकर बाइकों पर तीन सवारी बैठकर तेज रफ्तार में फर्राटे भरने वाले युवाओं पर कार्रवाई की जाएगी।

थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित

सभी थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारियों को शांति समिति की बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठकों के जरिए सभी वर्गो से शांति और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की समझाइश दी है। साथ ही लोगों को पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी जागरुक किया जा रहा है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर डीजे को रोका गया है। इसके बावजूद शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

शहर सहित नगरीय क्षेत्रों में होली को लेकर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है। शहर में करीब 200 का बल रहेगा, जबकि नगरीय इलाकों में भी पुलिस पार्टियां गश्त कर रही हैं। लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ शांति से होली का त्योहार मनाएं।
डॉ. असित यादव, एसपी भिण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *