आलीराजपुर में T20 फाइनल के लिए विशेष इंतजाम:शहर के प्रमुख चौराहों पर लगीं बड़ी स्क्रीनें; युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह

आलीराजपुर में T20 फाइनल के लिए विशेष इंतजाम:शहर के प्रमुख चौराहों पर लगीं बड़ी स्क्रीनें; युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट फाइनल मुकाबले को लेकर आलीराजपुर शहर पूरी तरह क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इस निर्णायक मैच का आनंद लेने के लिए शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रमुख चौराहों पर लाइव प्रसारण क्रिकेट प्रेमियों की सुविधा और उत्साह को देखते हुए शहर के झंडाचौक और पोस्ट ऑफिस चौराहे जैसे व्यस्ततम इलाकों में बड़े प्रोजेक्टर और स्क्रीन लगाई गई हैं। आयोजकों ने यहां दर्शकों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है ताकि लोग सामूहिक रूप से मैच का लुत्फ उठा सकें। युवाओं और बच्चों में विशेष आकर्षण मैच शुरू होने के साथ ही इन केंद्रों पर भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे तिरंगा लहराते और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। कई लोग अपने दोस्तों और परिवार के साथ घरों के बजाय इन सार्वजनिक स्थलों पर मैच देखने पहुंचे हैं, ताकि बड़े पर्दे पर रोमांचक मुकाबले का अनुभव ले सकें। सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन मैच के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए हैं। आयोजकों का कहना है कि फाइनल मैच की संवेदनशीलता और रोमांच को देखते हुए यह प्रयास किया गया है कि अधिक से अधिक लोग एक साथ मिलकर इस पल का आनंद ले सकें। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ रहा है, शहर की गलियों में सन्नाटा और स्क्रीन के सामने प्रशंसकों का शोर बढ़ता जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *