स्पेन पर होगा अब राजकुमारी लियोनोर का राज, जानें नई महारानी की खासियतें

स्पेन पर होगा अब राजकुमारी लियोनोर का राज, जानें नई महारानी की खासियतें

यूरोपीय देश स्पेन में 150 वर्षों के बाद पहली बार किसी महारानी का राज होगा। महारानी बनेंगी 20 वर्षीय राजकुमारी लियोनोर जोकि एक प्रशिक्षित पायलट भी हैं। वह किंग फेलिप छह और रानी लोटिजिया की दो बेटियों में बड़ी हैं और अब इतिहास रचने जा रही हैं। उनसे पहले 1800 सदी में इसाबेला द्वितीय स्पेन की महारानी बनी थीं।

कई भाषाओं की जानकार

प्रिंसेस लियोनोर पायलट होने के साथ ही कई भाषाओं की जानकार हैं। वह स्पेनिश के साथ फ्रेंच, इंग्लिश, मंदारिन और अरबी भाषाएं बोल सकती हैं। प्रिंसेस लियोनोर ने वेल्स के अटलांटिक कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने स्पेन की सेना, नौसेना और वायुसेना में भी प्रशिक्षण लिया है। यह प्रशिक्षण राजवंश के सदस्यों के लिए अनिवार्य होता है। वह स्पेन की भावी कमांडर इन चीफ भी बनेंगी। दिसंबर 2025 में उन्होंने पीसी-21 विमान को अकेले उड़ाया था। ऐसा करने वाली वह स्पेनिश शाही परिवार की पहली महिला सदस्य बनी थीं।

बॉर्बन राजवंश की उत्तराधिकारी

स्पेन की राजशाही में 17वीं शताब्दी से ही बॉर्बन राजवंश काबिज है। लियोनोर इसी राजवंश की उत्तराधिकारी हैं जो अब महारानी बनेंगी। 1975 में स्पेन में जनरल फ्रेंको की तानाशाही खत्म होने के बाद यहां फिर राजशाही स्थापित हुई। जुआन कार्लोस प्रथम स्पेन के किंग बने थे। 2014 में किंग कार्लोस ने गद्दी छोड़ दी थी और बेटे फेलिप को राजा बनाया था। अब फेलिप के बाद 2005 में जन्मी उनकी बेटी लियोनोर स्पेन की महारानी बनेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *