अंबेडकरनगर में सपा महिला कार्यकर्ताओं का धरना:गैस किल्लत, महंगाई और महिला अत्याचारों पर किया प्रदर्शन

अंबेडकरनगर में सपा महिला कार्यकर्ताओं का धरना:गैस किल्लत, महंगाई और महिला अत्याचारों पर किया प्रदर्शन

अम्बेडकरनगर में समाजवादी पार्टी (सपा) की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट अम्बेडकर प्रतिमा के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने गैस सिलेंडर की किल्लत, बढ़ती महंगाई और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने किया। प्रदर्शन के दौरान सपा महिला सभा की सदस्यों ने अपने गले में सिलेंडर की आकृति वाली तख्तियां टांगकर विरोध जताया। इस धरने में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता शामिल हुईं।सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा कि देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे आम जनमानस परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण पूरे देश में गैस सिलेंडर की कमी है। यादव ने बताया कि सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ा दिए हैं, जिसके कारण लोगों को गैस के लिए सुबह से शाम तक लाइनों में लगना पड़ रहा है, फिर भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। सपा नेत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के साथ लगातार घटनाएं घट रही हैं, और चोरी, डकैती, लूट तथा हत्या जैसी आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *