किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। पदभार संभालने के महज दस दिनों के भीतर यह उनका तीसरा या चौथा रात्रि भ्रमण था। एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का दौरा किया और कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लहरा चौक, पश्चिमपाली, लोहारपट्टी, मोतीबाग, ढेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी और गांधी चौक सहित कई स्थानों का जायजा लिया। यह निरीक्षण पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। एसपी अपने आवास से निकले, जिसकी जानकारी पहले से किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं थी। उन्होंने सीधे शहर का भ्रमण शुरू किया, जिससे औचक निरीक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा गांधी चौक पर एसपी कुमार ने अपने वाहन और काफिले को रुकने का इशारा किया। वाहन से उतरकर उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कितने पुलिसकर्मी तैनात हैं और वे अपनी ड्यूटी का ठीक से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी भी ली। इसी दौरान, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा और सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन भी शहर में गश्त लगा रहे थे। एसपी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने गश्ती वाहनों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रहे SP अपराध नियंत्रण के लिए एसपी इन दिनों लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उनके अचानक निरीक्षण से अब थाना के पुलिस पदाधिकारियों को भी यह लगने लगा है कि एसपी कभी भी जिले के किसी भी थाना क्षेत्र का मुआयना करने निकल सकते हैं। अब पुलिस पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने लगे है। किन्हीं पुलिस पदाधिकारी को पहले से यह मालूम नहीं रहता है की साहब कब किस ओर निरीक्षण के लिए निकल जाएंगे।एसपी संतोष ने कहा कि समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यव्स्था का जायजा लिया जा रहा है।यह भी पड़ताल की जा रही है की पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं। किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। पदभार संभालने के महज दस दिनों के भीतर यह उनका तीसरा या चौथा रात्रि भ्रमण था। एसपी ने सदर थाना क्षेत्र का दौरा किया और कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा जनसुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लहरा चौक, पश्चिमपाली, लोहारपट्टी, मोतीबाग, ढेकसरा, टेउसा, सोनारपट्टी और गांधी चौक सहित कई स्थानों का जायजा लिया। यह निरीक्षण पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। एसपी अपने आवास से निकले, जिसकी जानकारी पहले से किसी भी पुलिसकर्मी को नहीं थी। उन्होंने सीधे शहर का भ्रमण शुरू किया, जिससे औचक निरीक्षण का उद्देश्य पूरा हो सके। सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा गांधी चौक पर एसपी कुमार ने अपने वाहन और काफिले को रुकने का इशारा किया। वाहन से उतरकर उन्होंने वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि कितने पुलिसकर्मी तैनात हैं और वे अपनी ड्यूटी का ठीक से निर्वहन कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी भी ली। इसी दौरान, एसडीपीओ वन गौतम कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर राजा और सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन भी शहर में गश्त लगा रहे थे। एसपी ने थानाध्यक्ष को क्षेत्र में गश्ती बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने गश्ती वाहनों और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रहे SP अपराध नियंत्रण के लिए एसपी इन दिनों लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। उनके अचानक निरीक्षण से अब थाना के पुलिस पदाधिकारियों को भी यह लगने लगा है कि एसपी कभी भी जिले के किसी भी थाना क्षेत्र का मुआयना करने निकल सकते हैं। अब पुलिस पदाधिकारी भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने लगे है। किन्हीं पुलिस पदाधिकारी को पहले से यह मालूम नहीं रहता है की साहब कब किस ओर निरीक्षण के लिए निकल जाएंगे।एसपी संतोष ने कहा कि समय समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यव्स्था का जायजा लिया जा रहा है।यह भी पड़ताल की जा रही है की पुलिस पदाधिकारी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं या नहीं।


