SP ने जवानों को सिखाए हथियार चलाने के ट्रिक:मुंगेर पुलिस लाइन में 198 ट्रेनी सिपाहियों का ट्रेनिंग जारी

SP ने जवानों को सिखाए हथियार चलाने के ट्रिक:मुंगेर पुलिस लाइन में 198 ट्रेनी सिपाहियों का ट्रेनिंग जारी

मुंगेर पुलिस लाइन में नवगछिया और शेखपुरा जिलों से आए 198 प्रशिक्षु सिपाहियों का इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जवानों को शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद स्वयं हथियार संचालन प्रशिक्षण की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ जवानों को हथियार चलाने की बारीकियां भी समझाईं। एसपी ने बताया कि इन प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण जुलाई से शुरू हुआ है, जो आगामी मई तक चलेगा। पुलिस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया जा रहा इस अवधि में जवानों को फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने की तकनीक, नक्शा पढ़ने की विधि तथा विभिन्न सुरक्षा परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इनडोर कक्षाओं में प्रशिक्षकों द्वारा कानून की जानकारी, कानूनी प्रक्रियाओं की समझ तथा पुलिस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक को विशेष महत्व एसपी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक को विशेष महत्व दिया गया है। प्रशिक्षु सिपाहियों को इंटरनेट, कंप्यूटर उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही दंगा या तनावपूर्ण स्थिति में भीड़ नियंत्रण और माहौल को शांत करने के व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही नियमित नियुक्ति पाकर अपने मूल जिलों नवगछिया और शेखपुरा लौट जाएंगे। पासिंग आउट के बाद वे पुलिस की जिम्मेदारियां संभालते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे। मुंगेर पुलिस लाइन में नवगछिया और शेखपुरा जिलों से आए 198 प्रशिक्षु सिपाहियों का इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत जवानों को शारीरिक दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ आधुनिक पुलिसिंग से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का भी अभ्यास कराया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद स्वयं हथियार संचालन प्रशिक्षण की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कुछ जवानों को हथियार चलाने की बारीकियां भी समझाईं। एसपी ने बताया कि इन प्रशिक्षु सिपाहियों का प्रशिक्षण जुलाई से शुरू हुआ है, जो आगामी मई तक चलेगा। पुलिस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया जा रहा इस अवधि में जवानों को फिजिकल फिटनेस, हथियार चलाने की तकनीक, नक्शा पढ़ने की विधि तथा विभिन्न सुरक्षा परिस्थितियों से निपटने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। इनडोर कक्षाओं में प्रशिक्षकों द्वारा कानून की जानकारी, कानूनी प्रक्रियाओं की समझ तथा पुलिस की जिम्मेदारियों से भी अवगत कराया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक को विशेष महत्व एसपी ने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक को विशेष महत्व दिया गया है। प्रशिक्षु सिपाहियों को इंटरनेट, कंप्यूटर उपयोग तथा डिजिटल माध्यमों के जरिए अपराध नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही दंगा या तनावपूर्ण स्थिति में भीड़ नियंत्रण और माहौल को शांत करने के व्यावहारिक उपायों का प्रशिक्षण भी शामिल है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाही नियमित नियुक्ति पाकर अपने मूल जिलों नवगछिया और शेखपुरा लौट जाएंगे। पासिंग आउट के बाद वे पुलिस की जिम्मेदारियां संभालते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *