रायबरेली में चाइनीज मांझे की बिक्री पर SP सख्त:बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, दुकानों पर चलेगा चेकिंग अभियान

रायबरेली में चाइनीज मांझे की बिक्री पर SP सख्त:बेचने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, दुकानों पर चलेगा चेकिंग अभियान

रायबरेली में मकर संक्रांति से पहले खतरनाक चाइनीज मांझे के खतरे को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. यशवीर सिंह ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने पतंग की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि यदि किसी दुकान या व्यक्ति के पास चाइनीज मांझा मिलता है, तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाए। यह कदम आमजन की सुरक्षा और पक्षियों की रक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। 4 तस्वीरें देखिए… पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे केवल सूती धागे का उपयोग करें और चाइनीज मांझे की बिक्री या उपयोग की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। यह चेकिंग अभियान मकर संक्रांति (14 जनवरी) तक जारी रहेगा, ताकि त्योहार सुरक्षित और खुशहाल तरीके से मनाया जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *