सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-विंध्य में विधायक और महिलाएं सुरक्षित नहीं:कहा- डिप्टी सीएम के गढ़ में फल-फूल रहा कफ सिरप का अवैध कारोबार

सपा प्रदेशाध्यक्ष बोले-विंध्य में विधायक और महिलाएं सुरक्षित नहीं:कहा- डिप्टी सीएम के गढ़ में फल-फूल रहा कफ सिरप का अवैध कारोबार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने विंध्य क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विंध्य में न विधायक सुरक्षित हैं और न ही महिलाएं। हालात इतने भयावह हैं कि खुद भाजपा के जनप्रतिनिधि और उनकी सहयोगी तक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
डॉ. मनोज यादव ने कहा कि रीवा जिले के एक विधायक कई दिनों से सामने नहीं आए हैं और उन्होंने खुद स्वीकार किया है कि उनकी जान और परिवार को खतरा है। वहीं विधायक नरेंद्र प्रजापति के साथ खुलेआम गाली-गलौज, मारपीट की कोशिश और धमकी का वीडियो सामने आ चुका है। यह साबित करता है कि भाजपा शासन में विधायक भी सुरक्षित नहीं हैं। सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सतना में भाजपा का मंडल अध्यक्ष अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिखा। इसके अलावा भाजपा सांसद हिमाद्री सिंह की सहयोगी रोशनी शुक्ला की कुचलकर हत्या ने पूरे विंध्य को झकझोर कर रख दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह अब तक की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक थी। नशे का कारोबार चल रहा
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के गढ़ विंध्य क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार चरम पर है। सरकारी आंकड़ों में सामने आया है कि प्रदेश में सबसे अधिक कफ सिरप की खपत विंध्य क्षेत्र में दर्ज की गई है। गांजा तस्करी खुलेआम चल रही है और इसमें प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों तक की संलिप्तता बताई जा रही है।
डॉ. यादव ने कहा कि जब सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में नशे का कारोबार फल-फूल रहा हो, तब आम आदमी को न्याय मिलना असंभव हो जाता है। किसान, मजदूर और आम नागरिक रोजाना हिंसा और अत्याचार का शिकार हो रहे हैं। प्रभारी रखेंगे घटनाओं पर नजर
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश के 55 जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं, जो ऐसी घटनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पीड़ितों की आवाज उठाएंगे। सपा सड़कों से लेकर लोकतांत्रिक मंचों तक भाजपा सरकार के अहंकार और जंगलराज के खिलाफ संघर्ष करेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *