शिवहर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार शाम 7 बजे पिपराही थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। निरीक्षण के दौरान एसपी मिश्रा ने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मालखाना, हाजत, अभिलेख संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने “जीरो टॉलरेंस” नीति पर जोर देते हुए कहा कि अपराध और लापरवाही के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की सक्रिय कार्यशैली से पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी जमीनी स्तर पर मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जनता में विश्वास का माहौल स्थानीय लोगों के अनुसार, एसपी की नियमित निगरानी और दृढ़ नेतृत्व से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास का माहौल बना है। इस निरीक्षण को जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। शिवहर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार शाम 7 बजे पिपराही थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। निरीक्षण के दौरान एसपी मिश्रा ने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने मालखाना, हाजत, अभिलेख संधारण और सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से अवलोकन किया। एसपी ने थाना प्रभारी और पुलिस कर्मियों को जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने “जीरो टॉलरेंस” नीति पर जोर देते हुए कहा कि अपराध और लापरवाही के प्रति सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा की सक्रिय कार्यशैली से पुलिस बल में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उनकी जमीनी स्तर पर मौजूदगी से आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। जनता में विश्वास का माहौल स्थानीय लोगों के अनुसार, एसपी की नियमित निगरानी और दृढ़ नेतृत्व से अपराधियों में भय और जनता में विश्वास का माहौल बना है। इस निरीक्षण को जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


