विधानसभा में पेश हुए बजट पर सपा का विरोध:सपा नेता ने झुनझुना बजाकर किया विरोध, कहा- बजट पूंजीपतियों तक सीमित

विधानसभा में पेश हुए बजट पर सपा का विरोध:सपा नेता ने झुनझुना बजाकर किया विरोध, कहा- बजट पूंजीपतियों तक सीमित

उत्तर प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का समाजवादी पार्टी (सपा) ने अमेठी में विरोध किया। अमेठी में सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झुनझुना बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह बजट केवल अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों तक सीमित है। सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने बजट को महिला, नौजवान और किसान सहित सभी वर्गों के विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल कुछ पूंजीपतियों और उद्योगपतियों के हित में है। यादव ने दावा किया कि प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के मामलों में लगातार पिछड़ रहा है। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर सरकार का ध्यान न होने की बात कही, जिसमें खाद, बीज, पानी, बिजली और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम न उठाना शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारों, महिलाओं और व्यापारियों को इस बजट से दूर रखा गया है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की है और उसने हर वर्ग के हाथों में ‘झुनझुना’ पकड़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण प्रदेश की जनता महंगाई और भ्रष्टाचार से परेशान है और अब परिवर्तन कर अखिलेश सरकार जैसा चौमुखी विकास चाहती है। इस विरोध प्रदर्शन में हिमांशु प्रजापति, दयाराम, रामबली, सौरभ चौधरी, अनिल सिंह, कुलदीप, अजय, राजकुमार और विमल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *