सपा विधायक के समर्थक पर लगा मारपीट का आरोप:आजमगढ़ के अस्पताल में पिस्टल निकालकर मारपीट किए जाने का मामला आया सामने, पीड़ित ने दी तहरीर

सपा विधायक के समर्थक पर लगा मारपीट का आरोप:आजमगढ़ के अस्पताल में पिस्टल निकालकर मारपीट किए जाने का मामला आया सामने, पीड़ित ने दी तहरीर

आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली के आराजीबाग स्थित सलमानी हॉस्पिटल में मरीज देखने पहुंचे आजमगढ़ के गोपालपुर से सपा विधायक नफीस अहमद के समर्थक पर आईसीयू के कर्मचारी सूरज मौर्य के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। मारपीट की इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित सूरज मौर्या ने आरोप लगाया कि जब सपा विधायक नफीस अहमद अपने एक मरीज को देखने आईसीयू में आए थे। काफी देर बाद जब आईसीयू से बाहर जाने को कहा तो सपा विधायक भड़क गए। इस मामले की शिकायत सपा विधायक ने अस्पताल के मालिक डॉक्टर सलमानी से की और कर्मचारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी बदतमीजी कर रहा है ऐसे में इसको बाहर निकलिए। वहीं पीड़ित का कहना है कि विधायक के जाने के कुछ देर बाद ही गुफरान नामक एक व्यक्ति आया और पिस्टल लहराते आईसीयू से निकालकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मारपीट की घटना की पुष्टि अस्पताल के डॉक्टर सलमानी ने भी की हैं। पीड़ित का बड़ा भाई चंदन मौर्य भी अस्पताल में ही काम करता है। पीड़ित का कहना है कि गुफरान द्वारा पिस्तौल निकाल कर मारपीट किए जाने से कोई भी बचाने भी नहीं आया। पीड़ित ने दिया शिकायती पत्र
इस मामले में पीड़ित सूरज मौर्य ने शहर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है। वही इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *