सपा विधायक विजय सिंह का PGI में निधन:8 बार के MLA,अपने गुरु को भी हराया; अखिलेश अस्पताल के लिए रवाना

सपा विधायक विजय सिंह का PGI में निधन:8 बार के MLA,अपने गुरु को भी हराया; अखिलेश अस्पताल के लिए रवाना

सोनभद्र से सपा विधायक विजय सिंह गोंड का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। लखनऊ के SGPGI में उन्होंने अंतिम सांस ली। विजय सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी दोनों किडनियां खराब हो गई थीं, जिसके चलते उन्हें SGPGI में भर्ती कराया गया था। विजय सिंह दुद्धी विधानसभा सीट से 8 बार विधायक रहे थे। अपने गुरु को भी हराया और मुलायम सरकार में राज्यमंत्री भी रहे। विधायक के निधन की जानकारी मिलते ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं। सपा नेता अवध नारायण यादव ने बताया- शुक्रवार को विजय सिंह गोंड का दुद्धी के कमहर घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके पहले इनका पार्थिव शरीर DCF कॉलोनी स्थित गोंडवाना भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
अब तीन सीटों पर होगा उपचुनाव
घोसी के बाद ये दूसरी सीट होगी, जिसमें एक ही कार्यकाल में दूसरी बार उपचुनाव होगा। अब प्रदेश में तीन सीटें रिक्त हो चुकी हैं। इसमें दो सपा और एक भाजपा के कब्जे वाली है। मऊ की घोसी सीट से विधायक सुधाकर सिंह 20 नवंबर को निधन हुआ था। 5 दिन पहले बरेली की फरीदपुर सीट से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
विजय सिंह गोंड के निधन से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *