एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश:किशनगंज में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ‘सुपर पेट्रोलिंग’ शुरू, थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने का आदेश

एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश:किशनगंज में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ‘सुपर पेट्रोलिंग’ शुरू, थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने का आदेश

किशनगंज में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने मंगलवार को पुलिस सभागार में थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए और जिले में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू करने की घोषणा की। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई इस बैठक में अपराध नियंत्रण, जांच की गुणवत्ता, मामलों के समयबद्ध निपटान और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष बल दिया गया। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए प्रातः, दिवा, संध्या और रात्रि शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गश्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों और गश्ती पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गश्ती वाहनों के रुकने पर पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग, बाजार भ्रमण और एटीएम/बैंक चेकिंग करने का भी निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके तहत शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी व गश्ती बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक पीड़ित को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी। जिले को चार जोन में विभाजित कर ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत, रात्रि 10:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक पुलिस निरीक्षक और उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इसमें ओडी, गश्ती, गार्ड और ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन) की चेकिंग शामिल होगी। जोन-1 में किशनगंज, कोचाधामन, विशनपुर, बहादुरगंज शामिल हैं। जोन-2 में ठाकुरगंज, गलगलिया, पोठिया को रखा गया है। दिघलबैंक, जियापोखर, पौआखाली जोन-3 का हिस्सा हैं, जबकि बीबीगंज और टेढ़ागाछ जोन-4 में आते हैं। आवासित छात्राओं की सुरक्षा के लिए निर्देशों का करें पालन बालिका छात्रावासों, लॉज और होस्टलों में आवासित छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अनिवार्य पंजीकरण, सत्यापन, प्रवेश-निकास नियम, इमरजेंसी हेल्पलाइन और वार्डन की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। होटलों, किराये के मकानों में सत्यापन अनिवार्य होगा।एसपी ने थाना दैनिकी को अद्यतन रखने, चेक पोस्टों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने और न्यायालय सुरक्षा में कुख्यात अपराधियों की एस्कॉर्ट जांच करने के निर्देश दिए। वैज्ञानिक अनुसंधान और समय पर कांड निपटान पर बल दिया गया।जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हर सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करने का आदेश दिया गया। FIR में विलंब न करने पर जोर दिया। जनवरी में कुर्लीकोट और गलगलिया में जनसंवाद सफल रहा।एसपी संतोष कुमार ने कहा, “निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग से समाज सशक्त होगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” किशनगंज में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) संतोष कुमार ने मंगलवार को पुलिस सभागार में थानाध्यक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने सख्त निर्देश दिए और जिले में ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू करने की घोषणा की। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई इस बैठक में अपराध नियंत्रण, जांच की गुणवत्ता, मामलों के समयबद्ध निपटान और नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग पर विशेष बल दिया गया। एसपी संतोष कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। गश्ती को प्रभावी बनाने के लिए प्रातः, दिवा, संध्या और रात्रि शिफ्ट निर्धारित की गई हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि गश्ती में लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों और गश्ती पदाधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गश्ती वाहनों के रुकने पर पुलिसकर्मियों को वाहन चेकिंग, बाजार भ्रमण और एटीएम/बैंक चेकिंग करने का भी निर्देश दिया गया। थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके तहत शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएंगी, असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी व गश्ती बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक पीड़ित को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी अनिवार्य रूप से दी जाएगी। जिले को चार जोन में विभाजित कर ‘सुपर पेट्रोलिंग’ व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत, रात्रि 10:30 बजे से सुबह 4:30 बजे तक पुलिस निरीक्षक और उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी थाना क्षेत्रों का भ्रमण करेंगे। इसमें ओडी, गश्ती, गार्ड और ईआरवी (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन) की चेकिंग शामिल होगी। जोन-1 में किशनगंज, कोचाधामन, विशनपुर, बहादुरगंज शामिल हैं। जोन-2 में ठाकुरगंज, गलगलिया, पोठिया को रखा गया है। दिघलबैंक, जियापोखर, पौआखाली जोन-3 का हिस्सा हैं, जबकि बीबीगंज और टेढ़ागाछ जोन-4 में आते हैं। आवासित छात्राओं की सुरक्षा के लिए निर्देशों का करें पालन बालिका छात्रावासों, लॉज और होस्टलों में आवासित छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। अनिवार्य पंजीकरण, सत्यापन, प्रवेश-निकास नियम, इमरजेंसी हेल्पलाइन और वार्डन की जिम्मेदारी पर जोर दिया गया। होटलों, किराये के मकानों में सत्यापन अनिवार्य होगा।एसपी ने थाना दैनिकी को अद्यतन रखने, चेक पोस्टों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने और न्यायालय सुरक्षा में कुख्यात अपराधियों की एस्कॉर्ट जांच करने के निर्देश दिए। वैज्ञानिक अनुसंधान और समय पर कांड निपटान पर बल दिया गया।जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए हर सोमवार और शुक्रवार को जनता दरबार आयोजित करने का आदेश दिया गया। FIR में विलंब न करने पर जोर दिया। जनवरी में कुर्लीकोट और गलगलिया में जनसंवाद सफल रहा।एसपी संतोष कुमार ने कहा, “निष्पक्ष, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त पुलिसिंग से समाज सशक्त होगा। लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *