77वें गणतंत्र दिवस पर सोमवार को अजमेर में अलग-अलग जगह पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित होगा। मंत्री सुरेश रावत की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। सोमवार सुबह सबसे पहले अजमेर एसपी कार्यालय एसपी वंदिता राणा की ओर से ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण कर सभी पुलिस जवानों को लड्डू वितरित किए गए और सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई। अजमेर जिला कलेक्ट्रेट पर भी ध्वजारोहण किया गया। जिला कलेक्टर लोक बंधु की ओर से ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। बाद में अफसर और कर्मचारियों से मिलकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।


